Priyanka Chopra समेत बॉलीवुड की इन Top Actresses का यह सच हैरान कर देगा!
Priyanka Chopra Jonas celebrating birthday today बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज़ में शामिल प्रियंका चोपड़ा के बारे में एक ऐसा तथ्य है जिसे कम ही लोग जानते होंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा आज अपना 37वां जन्म दिन मना रही हैं। दिसम्बर 2018 में निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका का यह पहला बर्थडे है। ज़ाहिर है, ख़ास तो होगा ही, ख़ुद प्रियंका और उनके पति निक जोनस के लिए भी। प्रियंका ने निजी और कामकाजी ज़िंदगी में लम्बा सफ़र तय किया है। सिनेमा की पारम्परिक हीरोइन से हटकर उन्होंने अपनी पहचान एक ग्लोबल सेलेब्रिटी के तौर पर कायम की है।
प्रियंका चोपड़ा के बारे में एक ऐसा तथ्य है, जिसे कम ही लोग जानते होंगे। आज प्रियंका चोपड़ा को भले ही बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस माना जाता हो, मगर बतौर लीड हीरोइन उनके करियर की नींंव साउथ में पड़ी है।
2003 में आयी 'द हीरो- लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई' को प्रियंका चोपड़ा की पहली फ़िल्म समझा जाता है, मगर इससे पहले 2002 में प्रिंयका तमिल फ़िल्म Thamizhan से सिनेमा की दुनिया में क़दम रख चुकी थीं। इस फ़िल्म में उनके हीरो थे अभिनेता विजय, जो आज तमिल सिनेमा के सुपरस्टार हैं।
वैसे प्रियंका अकेली ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं हैं, जिसने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से की हो। दीपिका पादुकोण के करियर की शुरुआत कन्नड़ सिनेमा से हुई। 2006 में आई दीपिका की इस फ़िल्म का टाइटल 'ऐश्वर्या' था, जिसमें उनके हीरो उपेंद्र थे। 2007 में दीपिका ने शाह रुख़ ख़ान के साथ 'ओम शांति ओम' से हिंदी सिनेमा में सक्सेसफुल डेब्यू किया।
ऐसी ही एक्ट्रेसेज़ में शामिल हैं ऐश्वर्या राय बच्चन। ख़ूबसूरती और हुनर का बेमिसाल कांबिनेशन ऐश ने बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत 1997 की तमिल फ़िल्म 'इरूवर' से की थी, जिसे मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया था। इस फ़िल्म में ऐश की होरी मोहनलाल थे, जो मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार हैं। 1997 में ही ऐश ने हिंदी सिनेमा में 'और प्यार हो गया' के साथ क़दम रखा, जिसमें बॉबी देओल ने ऐश के ऑपोज़िट थे।
गोरा करने वाले उत्पादों के विज्ञापनों के लिए मशहूर रहीं यामी गौतम भी दक्षिण भारतीय सिनेमा का प्रोडक्ट हैं। यामी ने कन्नड़ फ़िल्म 'उल्लास उत्साह' से फ़िल्मों में करियर शुरू किया। इस फ़िल्म में उनके को-एक्टर गणेश थे। 2012 में यामी ने आयुष्मान खुराना के साथ 'विक्की डोनर' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया।
हिंदी सिनेमा में कृति ने 2014 में 'हीरोपंती' से करियर शुरू किया था, मगर उससे पहले वो तेलुगु फ़िल्म 1- Nenokkadine से महेश बाबू के साथ डेब्यू कर चुकी थीं। कृति सनोन की फ़िल्म बरेली की बर्फ़ी पिछले साल आयी, जिसे काफ़ी पसंद किया गया।
हिंदी सिनेमा में तब्बू का नाम बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता है, पर तब्बू ने बतौर लीडिंग लेडी अपना करियर 1991 की तेलुगु फ़िल्म कुली नंबर 1 से किया था, जिसमें उनके ऑपॉज़िट वेंकटेश थे। बाद में तब्बू ने 1994 में पहला पहला प्यार से ऋषि कपूर के साथ हिंदी सिनेमा में अपनी पारी शुरू की थी।