प्रियंका के शो 'क्वांटिको' ने उड़ाई बॉलीवुड फिल्ममेकर्स की नींद
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने इंटरनेशनल अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सुनने में आया है कि 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन में भी प्रियंका चोपड़ा ही नजर आएंगी। लेकिन इस बीच उनके सारे बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स अटक गए हैं।
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने इंटरनेशनल अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सुनने में आया है कि 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन में भी प्रियंका चोपड़ा ही नजर आएंगी। लेकिन इस बीच उनके सारे बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स अटक गए हैं।
बॉलीवुड फिल्ममेकर्स को इंतजार इस बात का है कि 'क्वांटिको' के सारे एपिसोड कब पूरे होंगे? प्रकाश झा की 'जय गंगाजल' के अतिरिक्त प्रियंका ने अब तक कोई दूसरा प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है।
बर्थड पर जेनेलिया ने शेयर की बेटे की फोटो, पापा से बात करते वीडियो भी देखें
इसके बाद प्रियंका के पास संजय लीला भंसाली प्रोड्क्शन की फिल्म 'गुस्ताखियां' का ऑफर है। बोनी कपूर की 'सिखनी' और अभिनव देव की एक सुपर वुमन बेस्ड फिल्म है।
सूत्र ने बताया, 'प्रियंका ने तीनों ही फिल्मों में रुचि दिखाई है। मगर इनमें से वो कौन-सी फिल्म करेगी यह देखना दिलचस्प होगा। 'क्वांटिको' के कारण प्रियंका की डेट डायरी भरी हुई है।'
सलमान के इस घर में होने वाला है 'दिलवाले' का प्रमोशन, डेट का भी हुआ खुलासा
शुरुआत में यह शो एफबीआई रिक्रूटमेंट पर आधारित था जिसके 13 एपिसोड थे। मगर बाद में इनकी संख्या को बढ़ाया गया। साप्ताहिक शो सितंबर में शुरू हुआ था लेकिन अब यह मार्च तक चलेगा।
सूत्र ने बताया, 'एपिसोड की संख्या पर विचार करने की जरूरत है। कारण कि यदि एपिसोड की संख्या बढ़ाई जाती है तो एक्ट्रेस को अपने बॉलीवुड के कमिटमेंट्स भी आगे बढ़ाने पड़ेंगे। साल 2016 के पहले तीन महीने इससे प्रभावित होंगे। दूसरा मुंबई से अमेरिका के बीच प्रियंका को लगातार सफर करना होगा।'
आमिर खान के विवादित बयान पर जैकी श्रॉफ ने दिया शानदार जवाब
एक्ट्रेस के प्रवक्ता ने कहा, 'फिलहाल प्रियंका अपने पैक शेड्यूल का मजा उठा रही हैं। जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर कुछ फैसला करेंगी।'