विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra Video: भारत लौटते ही प्रियंका चोपड़ा पर चढ़ा देसी खुमार, मरीन ड्राइव पर जमकर किया हुड़दंग

By Vaishali ChandraEdited By:
Published: Thu, 03 Nov 2022 10:55 AM (IST)

Priyanka Chopra at Marine Drive प्रियंका चोपड़ा कुछ दिनों पहले ही मुंबई लौटी हैं। एयरपोर्ट से लेकर मुंबई सड़कों तक ...और पढ़ें

Actress Priyanka Chopra at Marine Drive, Instagram
Actress Priyanka Chopra at Marine Drive, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra at Marine Drive: प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत लौटी हैं। निक जोनस संग शादी कर लॉस एंजिलस में सेटल हो चुकी एक्ट्रेस पूरे तीन साल बाद अपने देश वापस आई हैं। ऐसे में उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। काम के सिलसिले में मुंबई आई प्रियंका बीते दिन मरीन ड्राइव पहुंचीं और वहां जमकर मस्ती की। अब उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Kantara Box Office Day 20: राम सेतु और थैंक गॉड को खदेड़ने में लगी कांतारा, 300 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

मुंबई को किया मिस

प्रियंका चोपड़ा ने अपने मारीन ड्राइव विजिट का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें व्हाइट पैंट और क्रॉप टॉप पहने एक्ट्रेस बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। वीडियो में प्रियंका समुद्र किनारे देसी स्टाइल में मस्ती और हुड़दंग करते हुए नजर आ रही हैं। पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि विदेश में रहते हुए उन्होंने मुंबई को बहुत मिस किया। वीडियो के साथ कैप्शन में प्रियंका ने कहा, "पुराने अड्डे पर मस्ती की...चाहे एक मिनट के लिए ही सही मुंबई मैंने तुम्हें बहुत याद किया! अब काम पर वापस लौटते हैं।"

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

मालती को फैंस ने किया मिस

इस साल की शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी से मां बनने की जानकारी शयर की थी। ऐसे में वह जब मुंबई लौटीं तो फैंस ने उनसे बेटी मालती के बारे में पूछा, लेकिन एक्ट्रेस भारत बिना बेटी और पति के अकेले आई हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इन फिल्मों में नजर आएंगीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास मल्टीपल प्रोजेक्ट्स हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने 'सिटाडेल' की शूटिंग खत्म की है, जो उनकी डेब्यू वेब सीरीज है और जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास दो और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' और 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' शामिल है। प्रियंका के खाते में फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' भी है। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी, फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।