Move to Jagran APP

Priyanka Chopra: दुबई वेकेशन पर दिखा प्रियंका चोपड़ा का दिलकश अंदाज, यॉट पर आराम फरमाती आईं नजर

हाल ही में दुबई में हुए रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Red Sea IFF) में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी शामिल हुई थी। फिल्म फेस्टिवल के खत्म होने के बाद अब पीसी दुबई में वेकेशन मना रही हैं।

By Aditi YadavEdited By: Published: Mon, 05 Dec 2022 11:02 AM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2022 11:02 AM (IST)
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Dubai vacation, Priyanka

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Latest Pics: बॉलीवुड की देसी गर्ल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Red Sea IFF) का हिस्सा बनी थी, जिसका आयोजन सऊदी अरब में हुआ था। इस फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा के अलावा एक्टर अक्षय कुमार और शाह रुख खान भी पहुंचे थे। प्रियंका इस मौके पर 'वुमन इन सिनेमा' इवेंट का हिस्सा बनीं थी। फिल्म फेस्टिवल से फ्री होकर इन दिनों प्रियंका चोपड़ा दुबई में अब अपना वेकेशन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक फोटो शेयर की है।

loksabha election banner

दुबई ट्रिप एन्जॉय करती दिखी प्रियंका चोपड़ा

इस बीच प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीर और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमे वेकेशन का जमकर लुत्फ उठा रही हैं। पीसी यॉर्ट पर लेटी नजर आ रही हैं, जहां वो समंदर के बीचो-बीच सनसेट का भी लुफ्त ले रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने पीले रंग के स्विमसूट में धूप में के मजे लेते दिखाई दे रही हैं। 

वाटर स्कूटर की राइड करती दिखीं पीसी 

प्रियंका चोपड़ा इस तस्वीर में एक पोस्टर वाली दीवार के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा ने जेट स्कीइंग भी की। प्रियंका की मस्ती भरी वीकेंड गेटअवे हमें हॉलिडे वाइब्स दी हैं।

'वुमन इन सिनेमा' का हिस्सा बनी थी प्रियंका

रेड सी इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा 'वुमन इन सिनेमा' इवेंट का हिस्सा बनीं थी। इस दौरान एक्ट्रेस येलो सैटिन गाउन में नजर आई थी। इसपर उन्होंने डायमंड नेकलेस कैरी किया था।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्मे

प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपनी जगह बना ली है। जल्द ही वह सैम ह्यूगन के साथ फिल्म ‘इटंस ऑल कमिंग बैक टू मी’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा पीसी एंथनी मैकी के साथ 'एंडिंग थिंग्स', वेब सीरीज 'सिटाडेल' और फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- Hansika Motwani Wedding Inside Photo: सोहेल ने हंसिका मोटवानी की मांग में भरा सिंदूर, एक-दूजे के हुए दोनों

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 New Captain: ये सदस्य बना घर का नया कप्तान, नाम सुनकर आपके कानों को नहीं होगा यकीन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.