Priyanka Chopra के बर्थडे का जश्न शुरू, मां Madhu Chopra ने शेयर की बचपन की यह क्यूट फोटो
Priyanka Chopra जल्द फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम की अहम भूमिका हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन को भले ही अभी एक हफ्ता बाकी हैंl 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा अपना जन्मदिन मनाती है लेकिन प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा अपनी बेटी के जन्मदिन की तैयारियों में अभी से जुट गई हैंl मधु चोपड़ा ने इसकी शुरुआत करते हुए इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के बचपन की एक तस्वीर शेयर और कमेंट कर की हैl
गौरतलब है कि यह प्रियंका चोपड़ा के बचपन की ये वाली फोटो पहली बार आई हैl इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा मां मधु चोपड़ा की गोद में बैठकर मुस्कुराते नजर आ रही हैंl इस फोटो को शेयर करते हुए मधु चोपड़ा ने लिखा है,’Birthday bumps... coming up!!!’
इस बार का जन्मदिन प्रियंका चोपड़ा के लिए भी खास हैl इसके पीछे कारण यह है कि निक जोनास के साथ शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा का यह पहला जन्मदिन हैl प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनास के साथ छुट्टियां मना रही हैंl हाल ही में उन्होंने स्विमिंग पूल में रिलेक्स करते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैंl
इन तस्वीरों को शेयर कर प्रियंका चोपड़ा ने लिखा हैं,’छुट्टियों का सही उपयोग, पति फोटो खींच रहे हैंl’ इन फोटो का श्रेय उन्होंने पति निक जोनास को दिया हैंl
Best use of a vacation. The hubby taking pictures. Lol 😝 📷@nickjonas 👙 ☀️ 🍸 💏
यह भी पढ़ें: ‘Super 30’ के Anand Kumar को है ब्रेन ट्यूमर, Hrithik Roshan फिल्म में निभा रहे है रोल
प्रियंका चोपड़ा जल्द फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम की अहम भूमिका हैंl इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया हैंl इस फिल्म के बाद जायरा वसीम ने फिल्मों से निवृत्त होने की घोषणा भी की हैंl