विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra का जन्मदिन मनाने Jabariya Jodi का प्रमोशन छोड़ Parineeti Chopra पहुंची अमेरिका

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Wed, 17 Jul 2019 08:33 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2019 07:25 AM (IST)

Priyanka Chopra Birthday Celebration परिणीति ने सफेद टॉप और ब्लू डेनिम पहन रखी थीl इसके अलावा उन्होंने पिंक ब्लेजर भी पहन रखा थाl

Priyanka Chopra का जन्मदिन मनाने Jabariya Jodi का प्रमोशन छोड़ Parineeti Chopra पहुंची अमेरिका
Priyanka Chopra का जन्मदिन मनाने Jabariya Jodi का प्रमोशन छोड़ Parineeti Chopra पहुंची अमेरिका

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का जन्मदिन मनाने बहन और फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपनी अगली फिल्म जबरिया जोड़ी (Jabariya Jodi) की शूटिंग बीच में छोड़ अमेरिका के लिए रवाना हुई हैंl मुंबई एयरपोर्ट से परिणीति चोपड़ा की तस्वीरें आई हैंl

परिणीति चोपड़ा की फिल्म में उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा की भी अहम भूमिका हैंl

इस फिल्म के प्रचार से समय निकालकर परिणीति प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन मनाने अमेरिका पहुंच रही हैंl इस मौके पर परिणीति ने सफेद टॉप और ब्लू डेनिम पहन रखे थेl इसके अलावा उन्होंने पिंक ब्लेजर भी पहन रखा थाl मीडिया में आ रही खबरों की माने तो प्रियंका चोपड़ा के परिवारवाले और दोस्त प्रियंका का जन्मदिन मनाने अमेरिका जा रहे हैंl

परिणीति की फिल्म जबरिया जोड़ी 2 अगस्त को रिलीज होनेवाली हैंl वहीं प्रियंका चोपड़ा जल्द फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम की अहम भूमिका होगीl

यह भी पढ़ें: Monalisa भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस की अदाएं बना देंगी दीवाना, देखें तस्वीरें

परिणीति चोपड़ा ने इस फिल्म के लिए भोजपुरी बोलने की भी ट्रेनिंग ली हैंl फिल्म का नाम पहले शॉटगन शादी रखा गया था लेकिन बाद में इसे बदलकर जबरिया जोड़ी कर दिया गया हैंl आपको बता दें कि फिल्म में पहले श्रद्धा कपूर को लेने की बात चल रही थी लेकिन चूंकि उनके पास डेट्स नहीं थेl इसलिए यह फिल्म परिणीति के पास चली गयीl

परिणीति हाल ही में फिल्म नमस्ते इंग्लैण्ड में नज़र आईं थींl वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा, विक्रम बत्रा की बायोपिक में काम कर रहे हैंl इस फिल्म को लेकर दोनों बहुत उत्साहित हैंl