विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा-रजनीकांत को पद्म पुरस्कार से किया गया सम्मानित

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Tue, 12 Apr 2016 09:31 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 12 Apr 2016 12:30 PM (GMT+05:30)

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने मंगलवार को अभिनेता रजनीकांत और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। दोनों कलाकारों को सिनेमा जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने मंगलवार को अभिनेता रजनीकांत और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। दोनों कलाकारों को सिनेमा जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शाहरुख संग कपिल ने 'द कपिल शर्मा शो' के पहले एपिसोड में लगाया मस्ती का तड़का

रजनीकांत को जहां पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, तो वहीं प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। प्रियंका इस कार्यक्रम के लिए हाल ही में अपने टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग छोड़ अमेरिका से लौटीं हैं।

अक्षय कुमार को क्यों हो रहा 19 साल की लड़की पर गर्व?

गौरतलब है कि पद्म पुरस्कार के लिए कुछ 56 हस्तियों के नाम का एलान हुआ था। इनमें से ज्यादातर हस्तियों को राष्ट्रपति हाल ही में सम्मानित कर चुके हैं। इनमें बॉलीवुड से अनुपम खेर, अजय देवगन, यामिनी कृष्णमूर्ति, निर्देशक मधुर भंडारकर और एस.एस. राजमौली जैसे सितारे शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।