Move to Jagran APP

प्रियंका और निक का एेसा है एयरपोर्ट स्वैग, अब कहां चल दिए, देखिए तस्वीरें

2016 में चार मार्च को रिलीज़ हुई जय गंगाजल के बाद से किसी हिंदी फिल्म में अब तक नज़र नहीं आई प्रियंक अगले साल द स्काई इज़ पिंक से वापसी करेंगी।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 02 Oct 2018 09:28 AM (IST)Updated: Tue, 02 Oct 2018 10:53 AM (IST)
प्रियंका और निक का एेसा है एयरपोर्ट स्वैग, अब कहां चल दिए, देखिए तस्वीरें

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की एंगजमेंट तो हो चुकी है अब उनके फैंस को इनकी शादी का इंतजार है। खैर, अभी तक शादी को लेकर कोई पुख्ता जानकारी तो हासिल नहीं हुई है क्योंकि इसको लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यह जरूर बताया जा रहा है कि इस साल के अंत में शादी हो सकती है। लेकिन प्रियंका और निक अभी भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे। कुछ तस्वीरें जोधपुर एयरपोर्ट से भी आ गई हैं। यह साफ हो जाता है कि दोनों मुंबई से जोधपुर के लिए निकले थे।

loksabha election banner

प्रियंका और निक जोनास एक बार फिर खबरों में हैं। कुछ दिन पहले प्रियंका और निक अमेरिका से भारत आए थे।निक ने महेंद्र सिंह धोनी, ईशान खट्टर, डीनो मोरिया के साथ फुटबॉल मैच भी खेला था। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा खास तौर पर मौजूद थी। अब दोनों हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे। कुछ तस्वीरें आपको दिखाते हैं जिसमें दोनों नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: अनूप और जसलीन के रिश्ते में आई दरार, जसलीन की आंखों में आंसू

प्रियंका और निक जोनास मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। 

यह भी पढ़ें: सलमान नहीं भूले आमिर के साथ वो डांडिया रात, ‘खानदान’ को पसंद है हर फेस्टिवल सेलिब्रेशन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 18 अगस्त को मुंबई में पूरे रीति रिवाज के साथ सगाई की थी। बताया जा रहा है कि जल्द दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे।

फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अब सलमान खान की फिल्म भारत का हिस्सा नहीं हैं। 

 

खबर आ रही है कि प्रियंका और निक मुंबई से जोधपुर के लिए रवाना हुए थे। जोधपुर से ताज़ा तस्वीरे सामने आई हैं। 

जोधपुर  पहुंचने के बाद की तस्वीरें देखिए - 

आपको बता दें कि, 2016 में चार मार्च को रिलीज़ हुई जय गंगाजल के बाद से किसी हिंदी फिल्म में अब तक नज़र नहीं आई प्रियंका चोपड़ा अगले साल द स्काई इज़ पिंक से वापसी करेंगी। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर लीड रोल में हैं l पहले इस रोल के लिए अभिषेक बच्चन को चुने जाने की ख़बर थी। इस फिल्म में आमिर खान की फिल्मी बेटी ज़ायरा वसीम को अहम् रोल मिला है l गौरतलब है कि फिल्म द स्काई इज पिंक आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 'माय लिटिल इम्फनी' नाम की एक किताब लिखी थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.