शादी से पहले अमेरिकी कोर्ट ने दे दी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को ये ख़ुशख़बरी
शादी की तैयारी के बीच स्पेशली डिज़ाइन वेडिंग कार्ड भी बनाये जा रहे हैं। शादी में 200 ख़ास लोगों के मौजूद होने की उम्मीद है।
मुंबई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और विदेशी बॉय निक जोनास अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। तैयारियां जोरों पर हैं और इस बीच दोनों को शादी का लाइसेंस भी मिल गया है।
दरअसल अमेरिकी क़ानून के मुताबिक दोनों देशों में वहां के लोगों को शादी के लिए लाइसेंस की जरुरत होती है। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों दोनों ब्रेवर्ली हिल्स कोर्टहाउस गए और लाइसेंस के लिए जरुरी दस्तावेज के साथ प्रक्रिया पूरी की। उन्हें लाइसेंस मिल गया है। बताया जा रहा है कि वो इस लाइसेंस के साथ भारत आयेंगे और फिर यहां शादी के प्रमाणपत्र के साथ जब अमेरिका जाएंगे तो वहां उसे सब्मिट करेंगे ताकि दोनों देशों में शादी को कानूनी मान्यता मिले। प्रियंका और निक काफ़ी समय से डेटिंग कर रहे थे और इस साल अगस्त में दोनों ने मुंबई में सगाई कर ली। अब दिसंबर में दोनों की शादी होगी।
सूत्रों के अनुसार शादी की जगह जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस ही होगा। प्रियंका चोपड़ा की मां उनके लिए शॉपिंग कर रही हैंl वहीं निक जोनास के लिए भी शॉपिंग हो रही हैl प्रियंका चोपड़ा के लिए ड्रेस डिजायनर्स लॉक कर दिया गया है जो उनके कपड़े डिजाइन करेगाl इनमें आबू जानी और संदीप खोसला का नाम शामिल हैl मधु चोपड़ा ने इन दोनों के साथ अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के ड्रेस को लेकर लंबी चर्चा की थी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का न्यूयॉर्क में ब्राइडल शावर हुआ और उसके बाद से कई सारी बैचलर पार्टियाँ भी जिसमें पजामा पार्टी भी शामिल रही।
हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने उनके सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा की है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ब्राइड टू बी नामक कपड़े लपेटे हुए और पायजामा पहने नज़र आ रही हैं l इसके अलावा इस फोटो की सभी महिलाओं ने पायजामा पहन रखा है और इसे नाम दिया गया है ‘बदमाश पजामा पार्टी’ l शादी भारत के अलावा अमेरिका भी में भी होगी l यहां की शादी में सारी रस्में भी होंगी, जिसमें जूता चुराई भी शामिल है और इसके लिए परिणीति चोपड़ा ने पहले से ही मोटी रकम की मांग की है l
शादी की तैयारी के बीच स्पेशली डिज़ाइन वेडिंग कार्ड भी बनाये जा रहे हैं। शादी में 200 ख़ास लोगों के मौजूद होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: देवसेना धमाका: बाहुबली प्रभास से शादी को लेकर फिर बोल पड़ी अनुष्का शेट्टी