विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवसेना धमाका: बाहुबली प्रभास से शादी को लेकर फिर बोल पड़ी अनुष्का शेट्टी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 09 Nov 2018 03:40 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 12:30 PM (IST)

हाल ही में बाहुबली की इस देवसेना यानि अनुष्का शेट्टी का जन्मदिन था। इस दौरान उनसे शादी का सवाल पूछा गया तो उन्होंने दो टूक कहा कि...

देवसेना धमाका: बाहुबली प्रभास से शादी को लेकर फिर बोल पड़ी अनुष्का शेट्टी
देवसेना धमाका: बाहुबली प्रभास से शादी को लेकर फिर बोल पड़ी अनुष्का शेट्टी

मुंबई। बड़े परदे पर बाहुबली बन कर दुनिया का दिल जीतने और बॉक्स ऑफ़िस पर छप्पर फाड़ कर कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली की लीड जोड़ी अनुष्का शेट्टी और प्रभास के बीच अफेयर के ख़बरें तो ज़माने से हैं और शादी के चर्चे में होते रहते हैं। और लगता है कि बार बार पूछे जाने वाले ऐसे सवालों से अनुष्का तंग आ गई हैं।

हाल ही में बाहुबली की इस देवसेना यानि अनुष्का शेट्टी का जन्मदिन था। इस दौरान उनसे शादी का सवाल पूछा गया तो उन्होंने दो टूक कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। जब वो 20 साल की थीं तब से उनको शादी के लिए कहा जा रहा है। लेकिन शादी का एक वक्त होता है।

अनुष्का के मुताबिक उन्हें शादी में पूरी तरफ़ विश्वास है। शादी करके घर बसाना चाहती हूं। बच्चे चाहती हूं। लेकिन किसी के दबाव में आ कर शादी नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा कि जहां तक प्रभास के साथ शादी की बात है तो वो सिर्फ उनके दोस्त हैं। को-स्टार्स के साथ लिंकअप करवाने की मीडिया को हमेशा से आदत ही रही है लेकिन उन्हें इस तरह की बातों से कोई फ़र्क नहीं पड़ता।

भारतीय सिनेमा की देश में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली- द कन्क्लूजन में दुनिया ने प्रभास का पराक्रम और देवसेना बनी अनुष्का शेट्टी के तेवर देखे थे। इसके बाद से ही दोनों के बीच की नजदीकियां और बढ़ी।

हाल ही में फिर एक बार मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। तब भी अनुष्का ने कहा था कि प्रभास उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन शादी का कोई सवाल ही नहीं हैं। प्रभास का भी कहना था कि शादी-ब्याह का मामला बहुत ही प्राइवेट होता है और इस तरह की बातों को वो कभी भी सार्वजानिक नहीं करना चाहेंगे।

प्रभास इन दिनों सुजीत रेड्डी के निर्देशन में बन रही साहो की शूटिंग में बिज़ी हैंl करीब 200 करोड़ के बजट में ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में बन रही है।

यह भी पढ़ें: Box Office: ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने पहले दिन कर ली इतनी कमाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।