Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इटली में, ये है खास कारण

जैसे ही प्रियंका और निक जोनास की इस फंक्शन से तस्वीरें बाहर आई सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।

By Rahul soniEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 12:25 AM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 08:40 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इटली में, ये है खास कारण
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इटली में, ये है खास कारण

मुंबई। हेडलाइन पढ़कर अगर आप सोच रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास मुंबई में एंगेजमेंट के बाद अब आगे के कार्यक्रमों की तैयारी कर रहे हैं तो आप गलत हो सकते हैं। क्योंकि अभी यह कहना थोड़ा जल्दी होगा। दरअसल, निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा इटली में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के एंगेजमेंट फंक्शन के लिए पहुंचे हैं। बॉलीवुड के कई सितारे इस फंक्शन के लिए इटली पहुंच चुके हैं जहां से खूबसूरत तस्वीरें आई हैं। 

loksabha election banner

जैसे ही प्रियंका और निक जोनास की इस इवेंट से तस्वीरें बाहर आई सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। प्रियंका के फैन पेज पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया गया है जिसमें प्रियंका ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं।आपको बता दें कि, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई 21 सितंबर को इटली के लेक कोमो में हुई। 

 

View this post on Instagram

Priyanka and Nick in Italy 😍

A post shared by Priyanka Chopra (@priyaankachoprafc) on

प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को भी तस्वीर में देखा जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: जाह्नवी ने एक सेकंड में कर दिया ये काम और सलमान के बहनोई को दी ये सलाह

जूही चावला भी इस फंक्शन के लिए इटली पहुंची हैं। 

 

View this post on Instagram

Merrymaking at a special event held at charming Italy 💛 Last night in: Costume: @taruntahiliani Accessories: @amrapalijewels Styled by: @sujatarajain

A post shared by Juhi Chawla (@iamjuhichawla) on

यह भी पढ़ें: सलमान खान को आती है सिलाई-कढ़ाई, यह रहा सबूत, देखिए वीडियो

प्रियंका ने भी अपने अॉफिशियल इंस्टाग्राम के माध्यम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

☀️

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

बता दें कि, इस फंक्शन में जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर और सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ पहुंची हैं। 

 

View this post on Instagram

Gosh😍😍😻💗 Angels do reside in Earth also😻 @janhvikapoor . #expressions #like4like #follow4follow #dance #vsco #gym #selfie #couple #girls #inspire #millionaire #happy #cash #yoga #workout #love #viva #bollywood #ishaankhatter #ishaankhatterfans #janhvikapoor #dhadak #dhadakpromotions

A post shared by 🖤ISHAAN KHATTER|JANHVI KAPOOR🖤 (@ishaan.janhvi.fanpage) on

आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 18 अगस्त को मुंबई में पूरे रीति रिवाज के साथ सगाई की थी। प्रियंका और निक को लेकर लगातार खबरें बनती रही हैं और इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। बताया जा रहा है कि जल्द दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे। फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अब सलमान खान की फिल्म भारत का हिस्सा नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिन पहले बताया था कि, वे जल्द फिल्म द स्काई इज पिंक में काम करती नज़र आएंगी l इस फिल्म की कहानी पढ़ने के बाद वह उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्हें तुरंत समझ में आ गया कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा होना है l गौरतलब है कि फिल्म द स्काई इज पिंक आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 'माय लिटिल इम्फनी' नाम की एक किताब लिखी थी l 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.