जाह्नवी ने एक सेकंड में कर दिया ये काम और सलमान के बहनोई को दी ये सलाह
वरीना और आयुष शर्मा की फिल्म लवयात्री 5 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।
मुंबई। फिल्म सुई धागा जिस विषय पर बनी है वो इतना अच्छा है कि हर कोई इसको प्रमोट करना चाहता है। हाल ही में सलमान खान ने अपने शो बिग बॉस पर फिल्म को लेकर सुई धागा चैलेंज लिया और वे सफल रहे। अब इस कड़ी में दो नाम जाह्रवी कपूर और खुशी कपूर के भी जुड़ गए हैं।
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्ववी कपूर और खुशी कपूर ने सुई धागा चैलेंज लिया। खास बात यह है कि, जाह्रवी कपूर ने महज एक सेकंड के अंदर यह चैलेंज पूरा कर लिया। उन्होंने एक सेकंड में धागे को सुई में डाल दिया। इस चैलेंज में जाह्रवी का साथ उनकी छोटी बहन खुशी ने भी दिया। जाह्रवी ने इसको लेकर वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: पिता अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या की ख़ातिर नहीं करेंगे यह काम
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त प्रमोशन चल रहा है जिसमें अन्य कलाकार भी सहयोग कर रहे हैं। इन दिनों सुई धागा चैलेंज ट्रेंड में है और कुछ सेलेब्स ने यह चैलेंज लिया और धागे को सुई में डालते हुए वीडियो भी शेयर किए।
View this post on Instagram