Move to Jagran APP

Akash Ambani की शादी में प्रियंका और ऐश्वर्या ने किया वह काम जो पहले कभी नहीं हुआ

जब शादी के दौरान दोनों ने ठुमके लगाने शुरू किए तो सभी उन्हें देख कर हैरान थे।

By Shikha SharmaEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 03:11 PM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 12:50 PM (IST)
Akash Ambani की शादी में प्रियंका और ऐश्वर्या ने किया वह काम जो पहले कभी नहीं हुआ
Akash Ambani की शादी में प्रियंका और ऐश्वर्या ने किया वह काम जो पहले कभी नहीं हुआ

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी में बॉलीवुड के सभी बड़े कलाकार शामिल हुए हैं, जिनमें रणबीर कपूर, शाहरुख खान और करण जौहर ने बाराती की भूमिका बखूबी निभाई है। उन्होंने बारात में खूब डांस किया है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सबकी निगाहें उस वक़्त ठहर गईं, जब दो मिस वर्ल्डस ने एक साथ ठुमके लगाए।

loksabha election banner

जी हां, इस शादी में एक तरफ देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय बच्चन भी शामिल थीं। दोनों ही भारत की तरफ से मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं। ऐसे में जब शादी के दौरान दोनों ने ठुमके लगाने शुरू किए तो सभी उन्हें देख कर हैरान थे। बता दें कि दोनों ने फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के गाने 'तेरे लिए ही तो सिग्नल तोड़ ताड़ के...' गाने पर खूब एंजॉय किया। दोनों के डांस का यह वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Box Office: शनिवार को 'लुका छुपी' के कलेक्शंस में आया उछाल, अब इतने करोड़ हो गयी कमाई!

इन दो अभिनेत्रियों का साथ उनके फैन्स को भी बहुत अच्छा लग रहा है और उनकी जमकर तारीफ हो रही है। सभी अचानक ही मिस वर्ल्ड दिनों की यादों में खो गए हैं। बता दें कि आकाश की शादी में मिका सिंह से लेकर कई कलाकारों ने परफॉर्म किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका ने पार्टी में सबसे ज्यादा एन्जॉय किया है। वह लगभग सारे गाने पर परफॉर्म करतीं हुईं नजर आ रही थीं। सभी थक कर चूर भी हो जा रहे थे तब भी प्रियंका के पैर नहीं थम रहे थे। वह नॉन स्टॉप डांस कर रही थीं। मजेदार बात यह है कि प्रियंका की एनर्जी देख कर सभी आपस में यहीं कानाफूसी कर रहे थे कि आज प्रियंका में रणवीर वाली एनर्जी आ गईं है। वहीं आमिर खान से लेकर शाहरुख खान तक सभी ने जम कर डांस किया है।

यह भी पढ़ें: Akash Ambani Shloka Mehta Wedding Photos: प्रियंका चोपड़ा समेत इन 10 हीरोइनों का जलवा

प्रियंका की आने वाली फ़िल्मों की बात की जाए तो प्रियंका जल्द ही फरहान अख्तर के साथ फ़िल्म 'द स्काय इज़ पिंक' में नज़र आने वाली हैं जिसकी शूटिंग भी उन्होंने शुरू कर दी है। वहीं, ऐश्वर्या भी अपने पति अभिषेक के साथ फ़िल्म फ़िल्म 'गुलाब जामुन' में नज़र आने वाली थीं मगर अब सुनने में आया है कि ऐश्वर्या इस फ़िल्म से बहार हो चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.