Move to Jagran APP

इस नेकलेस में क्यों बसी है प्रियंका चोपड़ा की जान?

प्रियंका आगे कहती हैं कि वो अंधविश्वासी नहीं हैं, लेकिन जब कोई अपना बीमार पड़ता है तो उसकी ख़ातिर दुआएं करने के लिए आप किसी भी चीज़ पर यक़ीन करने लगते हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 10 Dec 2016 01:34 PM (IST)Updated: Sun, 11 Dec 2016 08:40 AM (IST)
इस नेकलेस में क्यों बसी है प्रियंका चोपड़ा की जान?

मुंबई। अपने काम के सिलसिले में प्रियंका चोपड़ा दुनियाभर की सैर करती रहती हैं। इस दौरान उनके साथ सभी ज़रूरी चीज़ें होती हैं, लेकिन एक चीज़ ऐसी है, जिसे प्रियंका भुलाए नहीं भूलतीं। अगर ये चीज़ प्रियंका के साथ नहीं होती, तो वो परेशान हो जाती हैं।

loksabha election banner

प्रियंका की ये सबसे प्यारी चीज़ है ख़ास तरह का नेकलेस, जो उन्हें उनके स्वर्गीय पिता डॉ. अशोक चोपड़ा की याद दिलाता है। एक इंटरनेशनल मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने अपना ये ट्रेवलिंग सीक्रेट शेयर किया है। इस ख़ास तरह के नेकलेस में सोने की हैवी चेन में रत्न, धार्मिक प्रतीक चिह्न, रूद्राक्ष और एक फोटो लॉकेट के रूप में डाली गई है। प्रियंका के मुताबिक़, ये नेकलेस उनके दिल के बेहद क़रीबी है। प्रियंका इस नेकलेस के बारे में जानकारी देते हुए कहती हैं कि ये उनके स्वर्गीय पिता की निशानी है, जिन्हें उन्होंने लगभग चार साल पहले कैंसर की बीमारी की वजह से खो दिया था। प्रियंका बताती हैं कि उनकी मॉम ने इंडिया में मौजूद ज्वैलर से सोने की मोटी चेन ख़रीदी थी। शुरुआत में इसमें सिर्फ़ एमराल्ड ही पिरोया गया था, जो हिंदू माइथॉलॉजी के मुताबिक़ स्वास्थ्य बेहतर करता है।

इसे भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा काम के बोझ से पड़ीं बीमार, बताया दर्द

This necklace reminds me of home and keeps me rooted... something I always carry with me wherever I go... The world may be my oyster but I will always be #DaddysLilGirl #WhyILove @InStyleMagazine #InStyleJanuary

A photo posted by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

प्रियंका आगे कहती हैं कि वो अंधविश्वासी नहीं हैं, लेकिन जब कोई अपना बीमार पड़ता है तो उसकी ख़ातिर दुआएं करने के लिए आप किसी भी चीज़ पर यक़ीन करने लगते हैं। इसलिए अगले आठ सालों तक फ़ैमिली ने इसमें दुनियाभर से लाए गए दैवीय चिह्नों को पिरोया। प्रियंका बताती हैं कि ये इतना भारी हो गया था कि उनके पिता इसे पहनने से कतराते थे।

इसे भी पढ़ें- इस रईस के मोहल्ले में सब पहनते हैं डिज़ाइनर कपड़े

पिता के निधन के बाद प्रियंका ने इसमें से कुछ चीज़ों को निकाल दिया, लेकिन ख़ुद नियमित रूप से पहनती हैं। प्रियंका कहती हैं- ''इसकी वजह से दुनियाभर में घूमते वक़्त मुझे परिवार से दूरी महसूस नहीं होती है। बेशक़ ये दुनिया आपका घर हो, लेकिन जहां से आप आते हैं, वहां की बात और होती है और ये नेकलेस मुझे अपनी जड़ों से जोड़े रखता है।''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.