विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Prem Chopra को ट्रेन में मिली थी पहली फिल्म, 66 साल पुरानी मूवी में विलेन बना था हीरो

Published: Thu, 23 Apr 2026 12:31 PM (IST)

हिंदी सिनेमा में विलेन किरदार को लिए लोकप्रिय होने वाले अभिनेता प्रेम चोपड़ा को पहली फिल्म का ऑफर चलती ट्रेन में मिला था।

प्रेम चोपड़ा की पहली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

प्रेम चोपड़ा की पहली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. 66 साल पहले रिलीज हुई थी पहली फिल्म

  2. ट्रेन में प्रेम चोपड़ा के हाथ लगी थी मूवी

  3. एक्टर ने सालों बाद सुनाया रोचक किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड के वेटरन एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं। अपने सुनहरे फिल्मी करियर में खलनायक की भूमिका को दमदार तरीके से अदा करने के लिए वह काफी फेमस हैं। 6 दशक से लंबे फिल्मी करियर में लगभग 400 फिल्में करने वाले प्रेम चोपड़ा को पहली फिल्म का ऑफर चलती ट्रेन में मिला था। 

इस मामले को लेकर एक रोचक किस्सा हाल ही में प्रेम साहब ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान साझा किया है और बताया है कि कैसे संघर्ष के दिनों में उनका ट्रेन में पहला ब्रेक मिला था, जिसकी उम्मीद उन्होंने कभी भी नहीं की थी।  

प्रेम चोपड़ा की पहली फिल्म का किस्सा

अच्छे मौके कहीं पर भी मिल सकते हैं। जैसे अभिनेता प्रेम चोपड़ा को वह मौका मिला था, मुंबई की लोकल ट्रेन में। एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए प्रेम कहते हैं कि शुरुआत में मैं फिल्में पाने के लिए संघर्ष कर रहा था। मैंने उसी दौरान नौकरी शुरू कर दी थी, ताकि भूखा न रहना पड़े। यूं तो मैं हिंदी फिल्में तलाश रहा था, संघर्ष कर रहा था। लेकिन मुझे मेरी पहली फिल्म मिली पंजाबी में, जिसका नाम था चौधरी कर्नैल सिंह।

यह भी पढ़ें- 'फिल्मों में गाली-गलौज...', Prem Chopra ने किया Dhurandhar 2 का रिव्यू, बता दी मूवी की सबसे बड़ी कमी!

premchopra

मैं लंच के समय पर वीटी स्टेशन से एक बार कहीं जा रहा था, उसी दौरान ट्रेन में एक शख्स से मुलाकात हुई। उन्होंने मुझे देखकर पूछा कि आपको एक्टर बनना है? मैंने कहा हां, लेकिन मैं इतना भाग्यशाली की नहीं कि मुझे ब्रेक मिले। उन्होंने कहा आप मेरे साथ आइए।

prem

वह मुझे एक स्टूडियो ले गए, फिल्म की टीम ने बताया की वह हीरो की तलाश में हैं। उन्हें मैं पसंद आ गया, लेकिन मैं सोच में पड़ा था कि क्या करना है। फिर लगा कर लेते हैं, क्योंकि कहीं न कहीं से शुरुआत तो करनी ही थी। खैर, वह फिल्म हिट रही। अब किसी हीरो की फिल्म कमर्शियली चल जाए, तो उसे फिल्में भी मिलने लगती है। वही मेरे साथ भी हुआ।

विलेन बना था हीरो

अपनी पहली फिल्म में प्रेम चोपड़ा ने हीरो की भूमिका निभाई थी, जिसका नाम शेरा होता है। हालांकि, इसके बाद भी कई फिल्मों में वह लीड रोल में नजर आए, लेकिन उनकी सबसे अधिक लोकप्रियता सिर्फ और सिर्फ विलेन बनकर मिली।

यह भी पढ़ें- Rajesh Khanna ने ठुकरा दी थी मनोज कुमार की 61 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर, इस विलेन एक्टर का संवर गया था करियर