8 साल बाद खत्म होगा Preity Zinta का वनवास, सनी की फिल्म से पहले एक और मूवी का धमाकेदार एलान; अब सेट होगी Vibe
प्रीति जिंटा 8 साल बाद फिल्म 'वाइब' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं, जो 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बड़े पर्दे पर 'वाइब' सेट करेंगीं प्रीत जिंटा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी के दौर में आज हर कोई नए किरदार निभा रहा है और नए प्रोजेक्ट्स में काम कर रहा है। वहीं सितारे भी अब बड़े पर्दे से हटकर ओटीटी पर अपनी फिल्में और सीरीज के जरिए आ रहे हैं। वहीं ओटीटी के साथ-साथ कुछ वैसा ही कंटेंट बड़े पर्दे पर भी दिख रहा है। इसी बीच एक नई फिल्म आ रही है, जिसमें सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस का धमाकेदार कमबैक होने जा रहा है।
सिनेमाघरों में सेट होगी 'वाइब'
जी हां, जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं उस फिल्म का नाम है Vibe। ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले कुनाल खेमू और चिराग निहलानी द्वारा प्रोड्यूस की गई VIBE में कुणाल खेमू, प्रीति जी जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की गई है।
VIBE दो गहरे दोस्तों की कहानी है, जिनकी जिंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है जब वे अनजाने में एक ऐसे खतरनाक हालात में फंस जाते हैं, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।
यह भी पढ़ें- सुकून के पल बिताने शिमला पहुंचीं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, कोटखाई के मीना बाग में गुजारे पांच दिन

कब आएगी फिल्म?
अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ ने आज अपनी हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी फिल्म VIBE की थिएटर रिलीज डेट का एलान किया है। फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुणाल खेमू और चिराग निहलानी द्वारा ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म को कुणाल खेमू ने लिखा और निर्देशित किया है। इसके अलावा वो फिल्म का हिस्सा भी हैं।
लंबे वक्त से फैंस को प्रीति का इंतजार
इस फिल्म के साथ प्रीति जिंटा भी आ रही हैं। हालांकि प्रीति की कमबैक फिल्म लाहौर 1947 फिल्म की भी खूब चर्चा हो रही है और अब इसी बीच यह फिल्म भी प्रीति की झोली में है, जिसमें प्रीति के साथ कई और किरदार हैं।
प्रीति जिंटा हमेशा से सिनेमा का हिस्सा रही हैं, लेकिन बीते वर्षों में फिल्मों से वह दूर रहीं, लेकिन अब वह वापसी के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि वाइब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म Prime Video पर रिलीज होगी।
