विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुकून के पल बिताने शिमला पहुंचीं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, कोटखाई के मीना बाग में गुजारे पांच दिन

Published: Fri, 24 Apr 2026 02:33 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने आईपीएल की व्यस्तताओं के बाद शिमला के कोटखाई स्थित मीना बाग में पांच दिन बिताए। ...और पढ़ें

हिमाचल पहुंचीं प्रीति जिंटा, कोटखाई के रत्नाडी स्थित मीना बाग में बिताए सुकून भरे पांच दिन।

हिमाचल पहुंचीं प्रीति जिंटा, कोटखाई के रत्नाडी स्थित मीना बाग में बिताए सुकून भरे पांच दिन।

HighLights

  1. प्रीति जिंटा ने कोटखाई के मीना बाग में बिताए पांच दिन

  2. आईपीएल की व्यस्तता के बाद हिमाचल में लिया आराम

  3. सोशल मीडिया पर साझा की प्राकृतिक सौंदर्य की झलक

जागरण संवाददाता, कोटखाई (शिमला)। बॉलीवुड अभिनेत्री और पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा इन दिनों हिमाचल प्रदेश में समय बिता रही हैं। आईपीएल सीजन की व्यस्तताओं के बीच प्रीति ने शिमला जिला के कोटखाई क्षेत्र स्थित रत्नाडी के प्रसिद्ध मीना बाग में पांच दिन बिताए।

उन्होंने अपने इस शांत और खूबसूरत प्रवास की झलक सोशल मीडिया पर भी साझा की है, जिसे उनके प्रशंसकों ने खूब पसंद किया। प्रीति जिंटा मूल रूप से शिमला की रहने वाली हैं और हिमाचल से उनका खास लगाव हमेशा देखने को मिलता है।

WhatsApp Image 2026-04-24 at 1.36.22 PM

बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में कुछ समय बिताने के बाद वह हिमाचल पहुंचीं और यहां प्राकृतिक वातावरण के बीच आराम के पल बिताए। सेब के बागानों और पहाड़ों से घिरे मीना बाग की खूबसूरती ने उनके प्रवास को और खास बना दिया।

सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों और वीडियो में प्रीति जिंटा प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताती नजर आईं। उनके हिमाचल दौरे को लेकर स्थानीय लोगों और प्रशंसकों में भी उत्साह देखा गया। आईपीएल की व्यस्तता के बीच अपने गृह प्रदेश में बिताया गया यह समय उनके लिए खास