आखिरकार, प्रीति जिंटा की पति के साथ शादी की फोटोज आई सामने
प्रीति जिंटा ने गुपचुप तरीके से ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी रचाई थी। शादी की कुछ तस्वीरें अब सामने आई हैं।
नई दिल्ली। प्रीति जिंटा ने 28 फरवरी को यूएस बेस्ड ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी रचा ली थी। उनकी शादी की किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगी। शादी के जोड़े में वो कैसी दिख रही थीं, पति गुडइनफ के साथ उनकी जोड़ी कैसी लग रही थी ये देखने की इच्छा भी उनके प्रशंसकों में दबी रह गई, लेकिन अब शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें ये जोड़ी कमाल की लग रही है।
सलमान खान की शादी का दिन तय, गर्लफ्रेंड यूलिया से लेंगे सात फेरे!
हालांकि मुंबई में हुई इनकी रिसेप्शन पार्टी में इनकी कई फोटोज हमे देखने को मिली, जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। खैर इस फोटो में देखिए प्रीति और उनके पति की इस कमाल की जोड़ी को जो एक दूसरे के साथ काफी जच रही है।
इस फोटो में प्रीति लाल रंग के राजस्थानी लहंगे के साथ कुंडन का सेट पहने नजर आ रही हैं। फोटो में वो किसी महारानी के कम नहीं लग रही हैं। वहीं उनके पति भी शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं।
प्रीति अपनी इस फोटो में झूमती नजर आ रही हैं। शादी की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है। शादी के बाद प्रीति की कई फोटोज सामने आ चुकी हैं, लेकिन दूल्हन बनीं प्रीति की ये तस्वीरें हमे पहली बार देखने को मिल रही हैं।
ऐश्वर्या और रणबीर के रोमांस पर बच्चन फैमिली की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले अभिषेक
बता दें प्रीति ने लंबे समय से बॉलीवुड से दूरियां बना ली हैं। शादी के बाद वो आईपीएल के मैदान में तो कई बार दिखीं लेकिन बड़े पर्दे पर वो नजर नहीं आईं। जल्द ही सनी देओल के साथ वो 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आएंगी।