Exclusive: पति के लुक्स हों Goodenough तो अकेला छोड़ना होता है Tough
प्रीति ज़िंटा ने Goodenough का हाथ ज़ोर से पकड़कर रखा था। इससे यह ज़ाहिर है कि प्रीति अपने पति को एक्सक्लूसिव रखना चाहती हैं।
मुंबई। अगर किसी लड़की के बेटर हाफ़ के लुक्स हों Goodenough, तो इसे अकेला छोड़ देना होता है बहुत Tough। अब भला प्रीति ज़िंटा से बेहतर इस बात को कौन जानता होगा, जिनके हबी डियर का नाम ही Gene Goodenough है। इसीलिए हाल ही में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में प्रीति ने जीन को अपनी नज़रों से पलभर को भी ओझल नहीं होने दिया।
प्रीति इस साल लगभग सारे अवार्ड शोज़ में अपने पति Gene Goodenough के साथ शामिल हो रही हैं। ऐसा लगता है कि वह चाहती ही नहीं हैं कि उन्हें पलभर के लिए भी अकेला छोड़ें। हाल ही में संपन्न हुए फिल्मफेयर अवार्ड फंक्शन में भी कुछ ऐसा ही हुआ। हमेशा कूल-कूल और बिंदास रहने वाली प्रीति फ़िल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान काफी कांशस नज़र आ रही थीं। ख़ास तौर पर मीडिया के सामने उनका एक अलग ही लुक सामने आया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रीति की गतिविधि से यह स्पष्ट हो रहा था कि वो अपने पति को मीडिया के हाथों अकेले नहीं सौंपना चाहती थीं।
इसे भी पढ़ें- दिलजीत को मिला बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड, हर्षवर्धन कपूर ने उठाया सवाल
दरअसल, हुआ यह कि प्रीति जब अपने पति के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचीं तो फोटोग्राफर्स ने उन्हें पोज़ देने को कहा। प्रीति तैयार भी हुईं और ढेर सारी तस्वीरें भी खिंचवायीं, लेकिन जब फोटोग्राफर्स ने Goodenough की अलग से तस्वीर लेने की गुज़ारिश की, तो वो बिल्कुल तैयार नहीं हुईं। उन्होंने साफ़-साफ़ इशारा किया कि वो अपने पति की सोलो तस्वीर नहीं लेने देंगी। यही नहीं अंदर जाने पर भी वो अपने पति को जब इंडस्ट्री के अन्य लोगों से मिलवा रही थीं, तब भी उन्हें एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ रही थीं।
इसे भी पढ़ें- ऋषि कपूर की Uncensored Stories अब सुनिए उन्हीं की ज़ुबानी
उन्होंने Goodenough का हाथ ज़ोर से पकड़कर रखा था। इससे यह ज़ाहिर है कि प्रीति अपने पति को एक्सक्लूसिव रखना चाहती हैं, लेकिन वहां मौजूद सूत्र के अनुसार Goodenough बात करना चाह रहे थे और वो इस अटेंशन को एन्जॉय कर रहे थे। वैसे प्रीति, इतनी Possessiveness is not Good Enough.