दिलजीत को मिला Best Debut Award, हर्षवर्धन कपूर ने उठाया ये सवाल
दिलजीत दोसांझ पंजाबी सिनेमा के जाने-माने एक्टर और सिंगर हैं और कई सफल फ़िल्मों में कम कर चुके हैं। अपनी बात को साबित करने के लिए हर्षवर्धन मिसाल भी देते हैं।
मुंबई। 62वें फ़िल्मफेयर अवॉर्ड समारोह में बेस्ट डेब्यूटेंट का अवॉर्ड पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ को दिया गया है, जिन्होंने उड़ता पंजाब से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसी केटेगरी में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर अपनी फ़िल्म मिर्ज़्या के लिए रेस में थे, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। इससे गुस्साए हर्षवर्धन ने दिलजीत के डेब्यू एक्टर होने पर ही सवाल उठा दिया है।
हर्षवर्धन की डेब्यू फ़िल्म मिर्ज़्या बॉक्स ऑफ़िस पर नहीं चली थी, लेकिन उनकी एक्टिंग को पसंद किया गया। इस डेब्यू के लिए उन्हों ने एक-दो अवॉर्ड भी जीते हैं, लेकिन फ़िल्मफेयर में उन्हें दिलजीत ने हरा दिया। इससे हर्षवर्धन निराश हैं। मिड-डे के मुताबिक़, एक बीतचीत में हर्षवर्धन ने कहा- ''हालांकि मैंने डेब्यूटेंट के लिए दो अवॉर्ड जीते हैं, लेकिन ब्लैक लेडी को जीतने की मुझे पूरी उम्मीद थी। मुझे लगता है कि हर अवॉर्ड के अपने कुछ मानक होते हैं। मैं ईमानदारी से कहना चाहूंगा कि डेब्यूटेंट अवॉर्ड उसे दिया जाता है, जिसकी पहली फ़िल्म आई हो। ये उस एक्टर को नहीं दिया जाना चाहिए, जिसने किसी दूसरी भाषा या इंडस्ट्री में काफी फ़िल्में की हों।''
इसे भी पढ़ें- ऋषि कपूर की Uncensored Stories अब सुनिए उन्हीं की ज़ुबानी
बताते चलें कि दिलजीत दोसांझ पंजाबी सिनेमा के जाने-माने एक्टर और सिंगर हैं और कई सफल फ़िल्मों में कम कर चुके हैं। अपनी बात को साबित करने के लिए हर्षवर्धन मिसाल भी देते हैं- ''मान लीजिए, लियोनार्दो डिकेपरियो हिंदी फ़िल्म में काम करते हैं, तो क्या वो एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं? वो पहले ही इतनी हॉलीवुड फ़िल्मों में काम कर चुके हैं।''
इसे भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने Quantico के लिए दूसरे बाक जीता People's Choice Award
हर्षवर्धन इस वक़्त विक्रमादित्य मोटवाने की फ़िल्म भावेश जोशी की शूटिंग कर रहे हैं। मानना पड़ेगा, अपनी बात रखने के मामले में वो अपनी सिस्टर सोनम कपूर और पापा अनिल कपूर से कम नहीं हैं। ख़ैर, बेटर लक नेक्स्ट टाइम हर्ष!