Saloni Daini: 'गंगूबाई' याद है आपको? 22 किलो वजन घटाकर इतनी अलग दिखने लगीं है एक्ट्रेस, गजब है ट्रांसफॉर्मेशन
Saloni Daini टीवी इंडस्ट्री की चर्चित गंगूबाई यानी कि सलोनी डैनी ने बाल कलाकार के तौर पर खूब गुदगुदाया। उनकी मीठी-मीठी बातें आज भी लोगों के दिलों में ताजा है। यह क्यूट सी बच्ची अब बड़ी हो गई है और बहुत बदल गई है।

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी इंडस्ट्री की चर्चित 'गंगूबाई' याद है आपको? वही जो 'कॉमेडी सर्कस' में आया करती थी। जिसने 'गंगूबाई' के अलावा 'शकील', 'टुक-टुक' जैसे क्यूट वर्जन का भी रोल प्ले किया और रातोंरात सुर्खियों में आ गई। हम बात कर रहे हैं सलोनी दैनी की। अपनी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग से सलोनी ने छोटी सी उम्र में सबका दिल जीत लिया था। अब यह छोटी बच्ची बहुत बड़ी हो गई है और आजकल अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में है।
गजब का है फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन
सोशल मीडिया पर सलोनी की लेटेस्ट फोटोज कमाल की हैं। टीवी पर दिखने वाली छोटी सी बच्ची अब इतनी सुंदर हो गई है, कि उनका ट्रांसफॉरमेशन देखने लायक है। सलोनी दैनी ने ग्लैमर की दुनिया में आगे बढ़ने और खुद को फिट रखने के लिए अपनी हेल्थ पर खूब मेहनत की है।
View this post on Instagram
22 किलो घटाया वजन!
सलोनी फिटनेस एंथुसिएस्ट हैं। हेल्थ को मेंटेन करने के लिए वह जिम जाती हैं और हेल्दी खाना खाती हैं। यही कारण है कि लेटेस्ट फोटोज में सलोनी का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन अद्भुत दिख रहा है। आठ महीनों में सलोनी ने 22 किलो वजन कम किया है। ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सलोनी ने बताया कि पहले लोग उन्हें बॉडी शेम किया करते थे। कोई कहता था कितना खाओगी फट जाओगी, तो कोई उन्हें मोटी है कहकर चिढ़ाता था। सलोनी भी इन कमेंट्स को पढ़कर मायूस हो जाया करती थीं। लेकिन उन्होंने खुद पर काम किया। सलोनी जो पहले 80 किलो की हुआ करती थीं, उन्होंने 22 किलो वजन घटाया है।
सतीश कौशिक संग नजर आएंगी सलोनी
सलोनी ने सतीश कौशिक के साथ एक तस्वीर शेयर की है। वायरल तस्वीर में सतीश कौशिक किसी बाबा के भेष में दिख रहे हैं, जैसे वह किसी फिल्म के कैरेक्टर के लिए इस तरह तैयार हुए हों। इस फोटो को शेयर करते हुए सलोनी ने यह जानकारी भी दी इस लेजेंड के साथ कुछ नया आने वाला है। सलोनी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंसा एक्साइटेड हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।