Freddy Song Kaala Jaadu: नया सिग्नेचर स्टेप लेकर आए कार्तिक आर्यन, रिलीज होते ही धमाल मचा रहा 'काला जादू'
Freddy First Song Kaala Jaadu इंडस्ट्री के वर्सेटाइल एक्टर माने जाने वाले कार्तिक आर्यन ने अपनी एक्टिंग और डांसिग से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। इ ...और पढ़ें
नई दिल्ली, जेएनएन। Freddy First Song Kaala Jaadu: बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर कार्तिक आर्यन एक बार फिर ऑडियंस के एंटरटेनमेंट के लिए तैयार हैं। लेकिन इस बार हंसा कर नहीं, बल्कि डरा कर वह लोगों का मनोरंजन करेंगे। शशांक घोष की डायरेक्ट की गई फिल्म 'फ्रेडी' में कार्तिक का अब तक का सबसे अलग लुक सामने आया है। कुछ दिन पहले जारी हुए फिल्म के टीजर को लोगों ने जितना पसंद किया, उतना ही पसंद किया जा रहा है फिल्म का पहला गाना 'काला जादू।' गाने को टिप्स ऑफिशियल के यूट्यूब वीडियो पर शेयर किया गया है और एक घंटे के अंदर इसे तीन लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। लोगों को यह सॉन्ग और कार्तिक का डांस दोनों बहुत पसंद आ रहा है। गाने को कार्तिक आर्यन ने भी शेयर किया है।
अरिजीत सिंह ने दी गाने को आवाज
फ्रेडी के रिलीज किए गए इस पहले गाने को अरिजीत सिंह की आवाज में सजाया गया है। गाने के बोल लिखे हैं इरशाद कामिल और निकिता गांधी ने और संगीत दिया है प्रीतम ने। अरिजीत और प्रीतम की जोड़ी हिट गाने डिलीवर करने के लिए जानी जाती है। वहीं, इरशाद कामिल ने जब वी मेट, लव आजकल, चमेली जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी कलम से शब्दों का जादू बिखेरा है।
कमाल का है टीजर
कुछ दिन पहले रिलीज किया गया फ्रेडी फिल्म का टीजर भी लोगों को खूब पसंद आया। अपने करियर के इतिहास में पहली बार कार्तिक ने लीक से हटकर मूवी की है। रोल में परफेक्ट बैठने के लिए उन्होंने 14 किलो वेट गेन भी किया। टीजर देख लगता है कि कार्तिक ने इस फिल्म के लिए अपना 100 प्रतिशत दिया है। उनके लुक और एक्सप्रेशंस की जमकर तारीफ हो रही है।
कब रिलीज हो रही 'फ्रेडी'
'फ्रेडी' में कार्तिक डेंटिस्ट की भूमिका में हैं। उनके डेंटिस्ट की एक झलक को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि 24 घंटे के भीतर ही फ्रेडी नंबर वन पर ट्रेंड होने लगा। लुक्स, म्यूजिक और एक्सप्रेशंस में तारीफ बटोर रही कार्तिक आर्यन की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+Hotstar) पर दो दिसंबर को रिलीज होगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।