विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साउथ स्टार Vijay ने राजनीति में मारी एंट्री तो दुखी हो गईं पूजा हेगड़े, 'देवा' एक्ट्रेस ने बताया क्यों टूटा दिल

Published: Fri, 31 Jan 2025 03:38 PM (IST)

थलापति विजय (Vijay Thalapathy) राजनीतिक सफर शुरू कर चुके हैं। पिछले साल उन्होंने अपनी पार्टी का गठन किया। हाल ही ...और पढ़ें

पूजा हेगड़े ने विजय के राजनीतिक करियर पर किया रिएक्ट (Photo Credit- Instagram)
पूजा हेगड़े ने विजय के राजनीतिक करियर पर किया रिएक्ट (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. पूजा हेगड़े की फिल्म देवा हुई सिनेमाघरों में रिलीज
  2. पूजा ने थलापति विजय के राजनीतिक करियर पर किया कमेंट
  3. इस वजह से दुखी हुईं पूजा हेगड़े

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर देवा (Deva Movie) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब मूवी को देखकर आने वाले दर्शकों ने सोशल मीडिया पर देवा को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। इस बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने थलापति विजय के राजनीति में आने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दुख जाहिर किया है। 

तमिल सुपरस्टार विजय (South Actor Vijay) की फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। इतना ही नहीं, फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारे भी उन्हें बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। अब उन्होंने पॉलिटिकल जर्नी शुरू कर दी है, तो मूवीज में उनकी सक्रियता कम हो जाएगी। 

विजय के राजनीतिक सफर से क्यों दुखी हैं पूजा हेगड़े?

पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने पीटीआई से बातचीत करते हुए विजय की 69वीं और आखिरी संभावित फिल्म पर अपना रिएक्शन दिया है। बता दें कि इसमें पूजा हेगड़े उनके साथ नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने कहा, 'एक फैन के तौर पर मैं उन्हें स्क्रीन पर देखना पसंद करती हूं और इस वजह से दुखी हूं, लेकिन मैं उनकी राजनीतिक यात्रा के समर्थन में जरूर हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि इसके लिए उन्हें और शक्ति मिले।'

ये भी पढ़ें- Deva Twitter Review: थिएटर्स में Shahid Kapoor का जादू चला या नहीं? 'देवा' को लेकर दर्शकों ने दिया ऐसा रिएक्शन

Photo Credit- Instagram

फिल्मी दुनिया में अभिनय के लिए जाने वाले एक्टर थलापति विजय ने बीते साल अपनी पार्टी 'तमिजहागा वेत्री कझगम' का गठन किया था। इसके बाद फैंस को लगने लगा कि अब वह फिल्मों में नजर नहीं आएंगे। हालांकि, हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म जन नायकन के नाम की घोषणा की गई। इससे उनका एक पोस्टर भी शेयर किया गया, जो खूब चर्चा में आया है।

Photo Credit- Instagram

देवा के किरदार पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

पूजा हेगड़े की फिल्म देवा की इन दिनों खूब चर्चा चल रही है। इसमें उन्होंने एक पत्रकार की भूमिका अदा की है, जो हर जरूरी सवाल को पूछने से कभी नहीं डरती हैं। फिल्म में किरदार के बारे में एक्ट्रेस ने कहा, दीया एक हिम्मत वाली महिला है, जो कठिन सवाल को बिना किसी हिचक के पूछती है। इतना ही नहीं, फिल्म के लीड किरदार देवा से भी कुछ भी कहने से नहीं डरती हैं। बता दें कि शाहिद कपूर एक पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आए हैं और उनके अभिनय की तारीफ भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Deva OTT Release: थिएटर के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर 'भसड़' मचाएंगे Shahid Kapoor, जल्दी से नोट कर लें डेट