विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pooja Hegde Birthday: जन्मदिन पर पूजा हेगड़े को मिला तोहफा, एक्शन थ्रिलर फिल्म में Shahid Kapoor संग आएंगी नजर

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Fri, 13 Oct 2023 06:19 PM (GMT+05:30)

साउथ सिनेमा और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी एक्ट्रेस पूजा हेगड़े आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही ...और पढ़ें

पूजा हेगड़े और शाहिद कपूर (Photo Credit: Instagram)
पूजा हेगड़े और शाहिद कपूर (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस पूजा हेगड़े आज यानी 13 अक्टूबर को अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में उनके परिवार वाले, दोस्त और फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। इसके साथ ही आज उनके बर्थडे के खास दिन पर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पूजा जल्द ही एक थ्रिलर फिल्म में दिखाई देने वाली हैं।

पूजा हेगड़े की फिल्में लंबे समय से कोई हिट नहीं दे पाई हैं। ऐसे में यह थ्रिलर फिल्म उनके लिए बेहद खास हो सकती है। आज एक्ट्रेस के बर्थडे पर फिल्म निर्मातओं ने उन्हें खास गिफ्ट दिया है। दरअसल, प्रोडक्शन हाउस जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए यह बताया है कि पूजा हेगड़े जल्द ही एक्टर शाहिद कपूर के साथ उनकी अगली थ्रिलर में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: किसी का भाई किसी की जान में नजर आई Pooja Hegde ने अपनी परफॉर्मेंस से जीता फैंस का दिल

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

प्रोडक्शन हाउस जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में कुछ तस्वीरें दिखाई दे रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और शाहिद कपूर साथ दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में एक्ट्रेस केक कट करते हुए नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Roy Kapur Films (@roykapurfilms)

इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है 'बर्थडे गर्ल पूजा हेगड़े के इस यात्रा में हमारे साथ जुड़ने से हमारा रोमांचकारी एक्शन से भरपूर रोमांच और भी अधिक रोमांचक हो गया है। हमारी प्यारी पूजा को मौज-मस्ती और खुशी से भरे एक शानदार दिन की शुभकामनाएं।

इसके साथ ही पूजा हेगड़े ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस सेलिब्रेशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें और फोटो शेयर की हैं। बता दें कि शाहिद और पूजा की इस फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज करने वाले हैं। ऐसा पहली बार होगा जब पूजा हेगड़े और शाहिद कपूर साथ दिखाई देने वाले हैं। इससे पहले एक्ट्रेस सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखाई दी थीं।