विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसी का भाई किसी की जान में नजर आई Pooja Hegde ने अपनी परफॉर्मेंस से जीता फैंस का दिल

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sun, 30 Apr 2023 10:33 AM (IST)

KKBKKJ Pooja Hegde किसी का भाई किसी की जान फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े की भी अहम ...और पढ़ें

KKBKKJ Pooja Hegde, kisi ka bhai kisi ki jaan
KKBKKJ Pooja Hegde, kisi ka bhai kisi ki jaan

नई दिल्ली, जेएनएन। KKBKKJ Pooja Hegde: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद के अवसर पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके अलावा पूजा हेगड़े की भी अहम भूमिका थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय किया है। हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स ने पसंद नहीं किया था और इसे खराब रेटिंग मिली थी। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय करने में सफल रही है।

किसी का भाई किसी की जान के कारण पूजा हेगड़े भी काफी चर्चा में है

किसी का भाई किसी की जान फिल्म के माध्यम से फिल्म एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी काफी चर्चा में है। दरअसल फिल्म में उनकी भूमिका को काफी पसंद किया गया है। पूजा हेगड़े और सलमान खान की जोड़ी पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आई है। पूजा हेगड़े का अभिनय दर्शकों को पसंद आया है। वह अपनी भूमिका से दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रही है।

पूजा हेगड़े के अलावा शहनाज गिल, पलक तिवारी की भी अहम भूमिका है

गौरतलब है कि किसी का भाई किसी की जान में पूजा हेगड़े के अलावा शहनाज गिल, पलक तिवारी, जस्सी गिल और राघव जुयाल जैसे कलाकारों की भी अहम भूमिका है। किसी का भाई किसी की जान ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छा व्यवसाय किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)

पूजा हेगड़े ने दक्षिण में भी कई कलाकारों के साथ काम किया है

पूजा हेगड़े साउथ इंडस्ट्री में काफी काम किया है। उन्होंने दक्षिण में भी कई कलाकारों के साथ काम किया है। उनकी कई फिल्में सुपरहिट हुई है। अब बॉलीवुड में अपना करियर बना रही हैं। उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म मोहनजोदड़ो से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाली है। वह अपनी फिल्मों को लेकर फैंस के बीच भी काफी फेमस है।

View this post on Instagram

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)

पूजा हेगड़े की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग

पूजा हेगड़े की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइग है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी उत्साहित रहते है।