विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'लिमिट कहां...', 90s में Pooja Bhatt के न्यूड फोटोशूट पर मचा था हंगामा, विवाद पर सालों बाद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Published: Sun, 31 May 2026 06:25 PM (IST)

90s के दौर में पूजा भट्ट के न्यूड फोटोशूट (Pooja Bhatt Nude Photoshoot) पर बवाल मचा हुआ था। अब एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

पूजा भट्ट ने न्यूड फोटोशूट पर की थी बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

पूजा भट्ट ने न्यूड फोटोशूट पर की थी बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। बेबाक बयान देना हो या फिर फोटोशूट कराना हो... 90s में उन्होंने कई बार फिल्मी गलियारों में हलचल पैदा की है। एक्ट्रेस के एक फोटोशूट पर तो खूब हंगामा मचा हुआ था।

पूजा भट्ट ने 1990s में हॉलीवुड एक्ट्रेस डेमी मूर (Demi Moore) से इंस्पायर्ड एक न्यूड फोटोशूट कराया था जिस पर काफी बवाल मचा था और एक्ट्रेस को आलोचना झेलनी पड़ी थी। अब सालों बाद पूजा ने अपने विवादित फोटोशूट पर बात की है।

न्यूड फोटोशूट के लिए झेली आलोचना

पूजा भट्ट ने विक्की लालवानी के साथ बातचीत में अपने विवादित फोटोशूट के बारे में बात की है। उन्होंने बताया, "मुझे लोगों के एक तबके से बहुत ज्यादा आलोचना मिली तो दूसरे तबके से बहुत ज्यादा प्यार। लेकिन मेरे लिए यह कभी भी विवाद खड़ा करने के मकसद से नहीं किया गया था। दिनेश रहेजा, एक पत्रकार जिनके लिए मेरे मन में आज भी बहुत इज्जत है, उन्होंने मुझे 'वैनिटी फेयर' का वह कवर शो जिस पर डेमी मूर थी, दिखाया था।"

Demi moore pooja bhatt nude photoshoot

उन्होंने आगे कहा, "जीतू और दिनेश मुझसे मिलने आए और बोले, 'पूजा, इस कवर को देखो।' मुझे वह बहुत शानदार लगा। डेमी मूर बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने कहा कि वे कुछ ऐसा ही दोबारा बनाना चाहते हैं और पूछा कि क्या मैं यह करूंगी। मैंने कहा, 'जरूर।' जब मैंने पूछा कि बॉडी पेंटिंग कौन करेगा तो उन्होंने कहा कि अन्ना सिंह करेंगी।"

शूट के बारे में भूल गई थीं एक्ट्रेस

पूजा भट्ट ने बताया कि जब उन्हें फोटोशूट कराना था, उसी दिन वह फिल्म 'फिर तेरी कहानी याद आई' के गाने 'तेरे दर पर सनम' की शूटिंग कर रही थीं। उन्होंने आगे कहा, "मैंने रात करीब 9:30 बजे काम खत्म किया और फिर जगदीश माली के घर गई। उन्होंने मुझे पेंट किया और हमने शूट किया। उसके बाद मैं इसके बारे में पूरी तरह भूल गई।"

यह भी पढ़ें- 'बाहर 200 अफेयर...', पिता Mahesh Bhatt की दूसरी शादी पर बोलीं Pooja Bhatt, कहा- 'मेरी मां को नहीं छोड़ा'

नेकेड नहीं थीं पूजा भट्ट

पूजा भट्ट ने बताया कि जैसे ही मैगजीन आया तो उनके फोटोशूट पर देशभर में हलचल मच गई। उसी वक्त शहर में बम ब्लास्ट हुआ जिसके बाद लोगों का सारा ध्यान उस पर चला गया। पूजा ने यह भी बताया कि यह न्यूड फोटोशूट नहीं था। उन्होंने कहा, "मैं तस्वीर में नेकेड नहीं थी। डेमी मूर के मामले में, कवर पर 'बर्थडे सूट' का जिक्र था, जिसका मतलब था कि पेंट के नीचे वह नेकेड थीं। मैं नहीं थी। मैंने अंडरवियर पहना हुआ था, क्योंकि हमें ठीक-ठीक पता था कि लिमिट कहां है और हमने उसे पार न करने का फैसला किया था।"

यह भी पढ़ें- 'वो मर्द हैं...' Pooja Bhatt ने पिता महेश भट्ट-परवीन बाबी के अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, दूसरी शादी के लिए अपनाया था इस्लाम