विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पद्म भूषण मिलने पर Alka Yagnik ने जताई खुशी, 4 दशक में गाए 22 हजार से ज्यादा गाने

Published: Sun, 25 Jan 2026 08:37 PM (IST)

रविवार को पद्म पुरस्कार विजेताओं का एलान किया गया है, जिसमें बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर अल्का याग्निक को पद्म भूषण ...और पढ़ें

सिंगर अल्का याग्निक (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

सिंगर अल्का याग्निक (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. अल्का याग्निक को मिलेगा पद्म भूषण

  2. सर्वोच्च सम्मान को लेकर बोलीं गायिका

  3. इन गानों के लिए लोकप्रिय हैं अल्का

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले 4 दशकों से अधिक समय से बतौर प्लेबैक सिंगर अल्का याग्निक हिंदी सिनेमा में एक्टिव हैं। शानदार सिंगिंग करियर का इनाम अब अल्का को मिल गया है। रविवार को भारत सरकार के सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय की तरफ से पद्म पुस्कार 2026 के विजेताओं का एलान किया गया है, जिसमें अल्का याग्निक को पद्म भूषण विजेता के तौर पर चुना गया है। 

इस मामले को लेकर अब अल्का याग्निक ने अपनी पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आइए जानते हैं उन्होंने पद्म भूषण का सम्मान मिलने पर क्या कहा है। 

पद्म भूषण जीतने पर बोलीं अल्का याग्निक

भारतीय सिनेमा जगत में गायकी के क्षेत्र में शानदार योगदान के लिए सिंगर अल्का याग्निक को पद्म भूषण के सम्मान से नवाजा जाएगा। आने वाले समय में देश का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। पद्म भूषण के लिए चुने जाने पर अब अल्का याग्निक ने हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत में अपनी पहली प्रतिक्रिया साझा की है। गायिका ने कहा है

यह भी पढ़ें- Padma Awards 2026 Winner: धर्मेंद्र से लेकर ममूटी तक, पद्म पुरस्कार में छाए सिनेमा के ये सितारे

alka yagnik 

''मैं इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए सरकार को धन्यवाद देना चाहती हूं। सिर्फ इतना ही नहीं, जो श्रोता लंबे समय से बिना किसी शर्त के मुझे सुनते आ रहे हैं, उनका भी तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूं।''

alka yagnik (2)

अल्का याग्निक ने पद्म भूषण अवॉर्ड जीतने प अपनी खुशी जाहिर की है। ये पहला मौका है, जब गायिका को पहली बार किसी पद्म पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इससे पहले वह फिल्म हम हैं राही प्यार के गाने घूंघट की आड़ से... के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुकी हैं।

अल्का याग्निक ने गाए 22 हजार गीत

बता दें बतौर सिंगर अल्का याग्निक साल 1980 में आई पायल की झंकार मूवी के थिरकत अंग गाने के जरिए अपने सिंगिंग करियर का आगाज किया था। इसके बाद उन्होंने कई कल्ट गीतों को अपनी आवाज दी। पिछले 46 सालों में उन्होंने करीब 25 भाषाओं को मिलाकर 22 हजार से अधिक गानों गाया है। उनके कुछ पॉपुुलर सॉन्ग्स के नाम इस प्रकार हैं-

  • घूंघट की आड़ से...

  • देखा है पहली बार...

  • ऐसी दीवानगी...

  • एक दो तीन...

  • दिल लगा लिया...

  • आपके प्यार में...

  • कमस खाके कहो...

  • लाल दुपट्टा...

इन सेलेब्स को भी मिले पद्म पुरस्कार

सिर्फ अल्का याग्निक ही नहीं बल्कि पद्म पुरस्कार 2026 में बतौर विनर कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं। जो इस प्रकार हैं- 

  • धर्मेंद्र (मरणोपरांत)- पद्म विभूषण

  • ममूटी- पद्म भूषण

  • अल्का याग्निक- पद्म भूषण

  • आर माधवन- पद्म श्री

  • सतीश शाह (मरणोपरांत)- पद्म श्री

यह भी पढ़ें- Padma Awards 2026: दिग्गज अभिनेता Dharmendra को मरणोपरांत पद्म विभूषण, 65 साल तक दिया सिनेमा में योगदान