विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Padma Awards 2026 Winner: धर्मेंद्र से लेकर ममूटी तक, पद्म पुरस्कार में छाए सिनेमा के ये सितारे

Published: Sun, 25 Jan 2026 07:07 PM (IST)

Padma Awards 2026: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से देश के सर्वोच्च सम्मान पद्म पुरस्कार 2026 के विजेताओं का ...और पढ़ें

पद्म अवॉर्ड विनर्स लिस्ट (फोटो क्रेडिट- जागरण)

पद्म अवॉर्ड विनर्स लिस्ट (फोटो क्रेडिट- जागरण)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च सम्मान में से एक पद्म पुरस्कार 2026 के विजेताओं का एलान कर दिया गया है। भारत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से पद्म अवॉर्ड विनर्स के नाम का एलान किया गया है। जिसमें 131 विभूतियों को ये सम्मान देने की घोषणा की गई है। हर बार की तरह इस बार पद्म पुरस्कारों में सिनेमा जगत के फिल्मी सितारों का भी बोलबाल देखने को मिलेगा। 

जिसके धार पर दिवंगत वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया जाएगा, जबकि मलयालम सिनेमा के वेटरन एक्टर ममूटी को भी पद्म भूषण से नवाजा जाएगा। इसके अलावा अन्य सेलेब्स को भी अलग-अलग पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। 

पद्म पुरस्कार 2026 में विजेता रहे ये सेलेब्स

इस बार पद्म पुरस्कार में 89 साल के अभिनेता धर्मेंद्र का नाम काफी चर्चा में रहा। सिनेमा जगत में 65 साल तक राज करने वाले धर्मेंद्र का निधन बीते साल 24 नवंबर को हुआ था और अब उनको मरणोपरांत पद्म विभूषण जैसा बड़ा सम्मान दिया जाएगा।

padma awards 2026

इसके अलावा साउथ सिनेमा के अभिनेता ममूटी ने भी पद्म अवॉर्ड में जीत का परचम लहराया है। डीडी नेशनल की तरफ से पद्म पुरस्कार विजेताओं की ताजा सूची ऑफिशियल एक्स हैंडल पर साझा की गई है। 

यह भी पढ़ें- Padma Awards 2026: दिवंगत अभिनेता Dharmendra होंगे पद्म विभूषण से सम्मानित, 65 साल तक दिया सिनेमा में योगदान

इसके अलावा हम आपको उन सेलेब्स के नामों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस बार के पद्म पुरस्कार में बाजी मारी है-

  • धर्मेंद्र (मरणोपरांत)- पद्म विभूषण

  • ममूटी- पद्म भूषण

  • अल्का याग्निक- पद्म भूषण

  • आर माधवन- पद्म श्री

  • सतीश शाह (मरणोपरांत)- पद्म श्री

  • सिनेमा जगत के इन मुख्य कलाकारों के बाद कई ऐसी हस्तियां भी रहीं, जिनके कला, संगीत और लोक नृत्य के क्षेत्र में अहम योगदान को मद्देनजर रखते हुए पद्म पुरस्कारों के विजेताओं की सूची में शामिल किया गया है।

    5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री

    जैसा कि आपको बताया गया है कि इस बार कुल 131 नायकों को पद्म पुरस्कारों में विजेता के तौर पर चुना गया। जिनमें 5 को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि आने वाले समय में भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा इन सभी पद्म अवॉर्ड विनर्स को इस सम्मान से नवाजा जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- Padma Awards 2026: बिहार के तीन हस्तियों को पद्मश्री अवार्ड, विश्वबंधु, गोपाल जी त्रिवेदी और भारत सिंह भारती को सम्मान