Pics: मंडप और दूल्हा दोनों तैयार हैं, वेन्यू पर पहुंचे अर्जुन, अमिताभ, जैकलिन और पिता अनिल कपूर भी
गोल्डन साफा और गले में पिंक रंग की मोतियों की माला पहन कर दुल्हे आनंद वेन्यू पर पहुंच गए हैं, देखिये तस्वीरें-
मुंबई। सोनम कपूर और आनंद आहूजा अब कुछ ही मिनटों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। और इस ख़ास दिन की तैयारी पूरा परिवार पिछले कई दिनों से कर रहा था। सोनम की मेहंदी और संगीत की कई सारी तस्वीरों के बाद अब बारी है इनकी शादी की तस्वीरें आपके सामने पेश करने की।
आपको बता दें कि सोनम-आनंद की शादी मुंबई में सिख रीति-रिवाज़ से हो रही है। बांद्रा के बैंड स्टैंड इलाक़े में हो रहे आनंद कारज का समय 11 से 12.30 रखा गया है। शादी का मंडप और दूल्हे राजा आनंद आहूजा तैयार हो गए हैं। आनंद ने गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी है, गोल्डन साफा और गले में पिंक रंग के मोतियों की माला पहनकर दूल्हा आनंद वेन्यू पर पहुंच गए हैं-
आनंद दिल्ली में पले बढ़े हैं और एक सक्सेसफुल बिज़नसमैन हैं। सोनम और आनंद एक दूसरे को कई सालों से जानते हैं मगर, अपने रिलेशनशिप के बारे में इन्होंने कभी खुलकर बात नहीं की। खैर, अब तो शादी होने वाली है और देखिये मंडप भी सज चुका है। पिंक कलर के फूलों से सजा यह मंडप कितना प्यारा लग रहा है, है ना?
यह भी पढ़ें: सोनम दी वेडिंग: रैपर बादशाह ने सुनाए सुपरहिट सॉन्ग्स, वरुण और अर्जुन भी बने सिंगर
दुल्हन बनने जा रहीं सोनम के पिता अनिल कपूर भी वेन्यू पर पहुंच गए हैं। अनिल ने क्रीम कलर का कुर्ता पहना है जिसके साथ उन्होंने मैच किया है ग्रीन कलर का मोतियों का हार। वैसे, कल हुए संगीत में अनिल के झकास डांस की खूब तारीफें हुई हैं।
सोनम के भाई अर्जुन कपूर, उनकी बहन अंशुला कपूर और अमिताभ बच्चन अपनी बेटी श्वेता नन्दा के साथ वेन्यू पर पहुंचे, साथ ही दिखाई दीं जैकलिन फर्नांडिस भी। देखिये तस्वीरें-
यह भी पढ़ें: सोनम दी वेडिंग: चूड़ा सेरेमनी और संगीत के वीडियो के साथ दुल्हे राजा को भी देखिए
इन सभी के अलावा सोनम के करीबी दोस्तों का भी इस शादी में आना शुरू हो गया है। देखिये सोनम की करीबी दोस्त स्वरा भास्कर और करण जौहर की तस्वीरें भी-
आपको बता दें कि शादी के बाद आज शाम को एक वेडिंग पार्टी भी होगी जहां सोनम मिसेज़ अहूजा बनकर मीडिया से बात करेंगी।