Move to Jagran APP

रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी भंसाली की 'बाजीराव मस्‍तानी'

फिल्‍ममेकर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग पीरियड फिल्‍म 'बाजीराव मस्‍तानी' रिलीज होने से पहले भी कंट्रोवर्सी में फंस गई है। ये फिल्‍म बाजीराव पेशवा प्रथम पर आधारित है। फिल्‍म में रणवीर सिंह ने बाजीराव पेशवा, दीपिका पादुकोण ने मस्‍तानी और प्रियंका चोपड़ा ने काशीबाई का किरदार निभाया है।

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2015 11:14 AM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2015 11:43 AM (IST)

मुंबई। फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग पीरियड फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' रिलीज होने से पहले भी कंट्रोवर्सी में फंस गई है। ये फिल्म बाजीराव पेशवा प्रथम पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह ने बाजीराव पेशवा, दीपिका पादुकोण ने मस्तानी और प्रियंका चोपड़ा ने काशीबाई का किरदार निभाया है।

loksabha election banner

कट्रीना ने ऋषि को बोल दिया 'पापा, क्या जल्द बनने वाली हैं बहू?'

बाजीराव पेशवा प्रथम के वंशजों ने फिल्ममेकर्स पर ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस बारे में उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने की गुजारिश की है।

गुरुवार को लिखे एक पत्र में पेशवा के वंशज प्रसादराव पेशवा ने सरकार से इस मामले में दखल देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जल्द ही रिलीज होने जा रही इस फिल्म की समीक्षा की जाए। मामले की जांच कराई जाए तथा उसके अनुसार फैसला किया जाए।

'हेट स्टोरी 3' में डेजी शाह नहीं हैं सिर्फ शोपीस, बताया कितना दमदार है रोल

पेशवा ने कहा कि वह एक आम आदमी हैं और आने वाली फिल्म के 'टीजर' और 'प्रोमो' देखने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। प्रसादराव ने आरोप लगाया, 'यह पाया गया है कि रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर इस फिल्म में मूल इतिहास को उलट दिया गया है। साथ ही, एक गीत को श्रीमंत बाजीराव पेशवा प्रथम की दो पत्नियों काशीबाई और मस्तानी पर फिल्माया गया है। यह घटना ऐतिहासिक तथ्यों से मेल नहीं खाती।'

शाहरुख-काजोल को कहा 'पलंगतोड़ जोड़ी' तो मिला करारा जवाब

प्रसादराव उन्होंने यह भी कहा कि 'पिंगा' नृत्य शैली मराठी संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है और इसे फिल्म में एक आइटम सॉन्ग में बदल दिया गया और परिधान तथा नृत्य निर्देशन उसी के अनुरूप है। प्रसादराव ने कहा कि योद्धा सम्राट श्रीमंत बाजीराव पेशवा और उनकी विरासत मराठी अस्मिता का मामला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.