पहले प्यार की याद दिला देगा Darshan Raval का ये गाना, यूट्यूब पर छाया Pehla Pyaar Doosri Baar का नया लव सॉन्ग
Pehla Pyaar Doosri Baar के मेकर्स ने बेसब्री, पुरानी यादों और युवा प्यार के एहसास को समेटने वाले नए गाने 'जाने किस मोड़ पे' को रिलीज कर दिया है।
-1791621756908_m.webp)
'पहला प्यार दूसरी बार' का नया गाना रिलीज
HighLights
'पहला प्यार दूसरी बार' का नया गाना रिलीज
दर्शन रावल ने गाया है ये गाना
23 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली 'लव रंजन' की फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' का नया गाना 'जाने किस मोड़ पे' रिलीज कर दिया गया है। गाने को दर्शन रावल ने अपनी आवाज से सजाया है, जबकि गुरप्रीत सैनी ने इसके बोल लिखे हैं।
पहला प्यार और दोस्ती की झलक दिखाता है गाना
गाना तीन दोस्तों के सफर को लिए हुए हैं। गाने में उन्हें अपने स्कूल रीयूनियन में जाते हुए देख सकते हैं, हालांकि उनकी इस ट्रिप के पीछे एक बड़ी वजह है और वो है अपने पहले क्रश से फिर से देखने और उससे मिलने की उम्मीद। यह उनके सफर में अचानक आने वाले बदलाव को दिखाता है और यह भी की किस तरह से वह नहीं जानते कि आने वाला समय के साथ अगला मोड़ उनके लिए क्या लेकर आ रहा है?
यह भी पढ़ें- 'A-Z सब मिलेगा...' Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, पहले वीडियो में 'भाईजान' ने किसकी लगाई क्लास?
दिल को सुकून पहुंचाता है नया सॉन्ग
यह सॉन्ग खुद में हल्के-फुल्के और यूथफुल साउंड के साथ आता है। यह फिल्म में मौजूद दोस्ती ही नहीं बल्कि उसके साथ रोमांस और जिंदगी में फिर दूसरी बार मौका मिलने जैसी थीम को खूबसूरती से पेश करता है। यह उस एक्साइटमेंट और इंतजार को बखूबी दिखाता है, जब 'पहला प्यार' को 'दूसरी बार' मौका मिलता है।
गाने के बारे में बात करते हुए दर्शन रावल (Darshan Raval) ने कहा है, 'जाने किस मोड़ पे' (Jaane Kis Mod Pe) में इंतजार और उम्मीद का खूबसूरत एहसास है। मुझे इस गाने की ये यूथफुल और याद आने वाले इमोशन बहुत पसंद आए हैं, और मुझे उम्मीद है कि ये सुनने वालों को उनकी अपनी कुछ यादों में वापस ले जाएगा।
यह उस जगह और उस इंसान के पास वापस जाने की बात है, जो कभी आपकी जिंदगी का बेहद जरूरी हिस्सा था, और ये सोचने की भी है कि उन्हें दोबारा देखकर किस तरह की फीलिंग महसूस होगी'। गाना टी - सीरीज म्यूजिक पर उपलब्ध है।
कब रिलीज होगी 'पहला प्यार दूसरी बार'
फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' (Pehla Pyaar Doosri Baar) को लव रंजन और अंकुर गर्ग ने साथ मिलकर को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म यूथ, लव और साथ रहने की एक फ्रेश और दिल छू लेने वाली कहानी पेश करने का वादा करती है। यह फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
