'पहला प्यार दूसरी बार' के म्यूजिक लॉन्च पर जुबिन और दर्शन रावल का लाइव जलवा, सुनिधि चौहान ने दी सरप्राइज एंट्री
'पहला प्यार दूसरी बार' फिल्म का पहला गाना 'प्यार मांगा है तुम ही से' रिलीज हो गया है, जिसे जुबिन नौटियाल ने गाया है।
-1790522229780_m.webp)
HighLights
'पहला प्यार दूसरी बार' का 'प्यार मांगा है तुम ही से' गाना रिलीज
रोचक कोहली ने कंपोज किया 'प्यार मांगा है'
म्यूजिक लॉन्च पर जुबिन ने बांधा समा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'पहला प्यार दूसरी बार' के मेकर्स ने फिल्म के म्यूजिक एल्बम का पहला वीडियो सॉन्ग, 'प्यार मांगा है तुम ही से' को रिलीज कर दिया है। गाने में फिल्म के छह यंग और एकदम नए एक्टर्स स्पर्श, अलीशा, कुणाल, साक्षी, तुषार और सरगुन को देख जा सकता है।
गाने की कैची मेलोडी, एनर्जेटिक डांस और धुन आपको गुनगुनाने के लिए मजबूर कर देगी। इसे सुनकर कोई भी खुद को प्यार में पड़ने से रोक नहीं सकता।
गाने को रोचक कोहली ने कंपोज किया है, जबकि लिरिक्स राज शेखर ने लिखें हैं। जुबिन नौटियाल ने इसे अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है, वहीं विजय गांगुली ने इसे कोरियोग्राफ किया है। यह गाना टी-सीरीज म्यूजिक पर उपलब्ध है।
-1790522740121.webp)
एनर्जी से भरा हुआ है गाना
इस बारे में बात करते हुए सिंगर जुबिन नौटियाल ने कहा,'जब पहली बार रोचक ने मुझसे ‘प्यार मांगा है तुम्ही से’ के बारे में बात की, तो मैं तुरंत उत्साहित हो गया क्योंकि गाने में बहुत ही ईजी ब्रीजी एनर्जी है। एल्बम लॉन्च पर इसे लाइव परफॉर्म करना और दर्शकों को इसके रोमांटिक वाइब से जुड़ते हुए देखना सच में बहुत स्पेशल था। अब यह गाना अब सभी द्वारा अनुभव करने के लिए रिलीज कर दिया है, और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।'
सुनिधि चौहान ने दिया सरप्राइज
'पहला प्यार दूसरी बार' के म्यूजिक एल्बम लॉन्च इवेंट में म्यूजिक लवर्स एक इंटिमेट म्यूज़िकल शाम के लिए एक साथ आए। इस इवेंट में जुबिन नौटियाल, फहीम अब्दुल्ला, आदित्य रिखारी और दर्शन रावल ने लाइव परफॉर्मेंस से समा बांधा। जबकि कंपोज़र रोचक कोहली और उनकी टीम ने भी लाइव परफ़ॉर्मेंस कर सभी का दिल जीता।
दूसरी तरफ लिरिसिस्ट कुमार, गुरप्रीत सैनी और राज शेखर ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सरप्राइज अपीयरेंस देते हुए सुनिधि चौहान भी इवेंट में शामिल हुईं और शाम की एनर्जी को और बढ़ा दिया।
लव फिल्म्स द्वारा प्रेजेंटेड, पहला प्यार दूसरी बार अनुज सैनी द्वारा डायरेक्टर और लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रोड्यूस है। यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- कश्मीरी कविता पर बना था Hrithik Roshan का ये गाना, Shankar Mahadevan ने लगाए थे सुर; 26 साल बाद बना कल्ट क्लासिक
यह भी पढ़ें- 'मौन व्रत' के बाद Lata Mangeshkar ने गाया था 'दिल जलाने वाला' आइकॉनिक गाना, 64 साल से अमर है गीत
