विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pathaan: पठान की स्क्रीनिंग पर खूब हुआ धमाल, वैभवी मर्चेंट ने किया डांस, दीपिका-शाहरुख....

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Wed, 25 Jan 2023 02:04 PM (IST)

पठान फिल्म की रिलीज के साथ इसका जश्न भी शुरू हो गया है। थिएटर्स में ये फिल्म रिलीज हो गई ...और पढ़ें

There was a lot of fun at the screening of Pathan, Vaibhavi Merchant danced, picture credit- viral bhiyani instagram page
There was a lot of fun at the screening of Pathan, Vaibhavi Merchant danced, picture credit- viral bhiyani instagram page

नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan: फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में अलग ही दीवानगी  देखने को मिल रही है। ऐसे में किंग खान ने अपने खास लोगों के लिए इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। जिसमें पहुंचे सेलिब्रिटीज ने खूब मस्ती और धमाल किया। अब इस स्पेशल स्क्रीनिंग की कुछ फोटो और वीडियो सामने आए हैं। जिसमें कोरियोग्राफर वैभवी और बॉस्को का मस्ती भरा डांस देखने को मिल रहा है।

इस स्क्रीनिंग को अटेंड करने फिल्म की स्टारकास्ट के अलावा गौरी खान, पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद, रानी मुखर्जी, वैभवी मर्चेंट, बॉस्को मार्टिस, रानी मुखर्जी, जॉन अब्राहम की वाइफ प्रिया रुंचल जैसे सेलिब्रिटी पहुंचे।

वैभवी मर्चेंट ने 'बेशरम रंग' पर किया डांस

पठान की स्क्रीनिंग पर फिल्म की गाने 'बेशरम रंग' की कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट और बॉस्को मार्टिस इसी गाने पर डांस करते नजर आए। इस वीडियो को एक्टर शाजी चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया, 'पार्टी फुल ऑन'। बता दें कि  वैभवी ने इस फिल्म का गाना 'बेशरम रंग' कोरियोग्राफ किया है। वहीं नेशनल अवॉर्ड विनिंग कोरियोग्राफर बॉस्को ने इस फिल्म का टाइटल ट्रेक 'झूमे जो पठान' कोरियोग्राफ किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Shaji Choudhary (@shajichoudhary)

पोज देते नजर आए दीपिका-शाहरुख

पठान की स्पेशल स्क्रीनिंग की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें फिल्म के लीड एक्टर और एक्ट्रेस दीपिका, शाहरुख और जॉन अब्राहम गेस्ट के साथ पोज करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान शाहरुख और जॉन ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है और वहीं दीपिका ऑल-बेज आउटफिट में नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by SRK WARRIORS (@teamsrkwarriors)

दीपिका ने डिजर्ट की एक पिक्चर शेयर कर पठान के लिए गुडलक मैसेज दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

बता दें कि आज 25 जनवरी को पठान रिलीज हो गई है। ऐसे में इस फिल्म के लिए दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को 100 देशों में रिलीज किया गया है। 

यह भी पढ़ें: Pathaan Lowest Ticket Price: दिल्ली सहित इन शहरों में 'पठान' की टिकट के दाम हैं सबसे कम, धड़ाधड़ हुई बुकिंग

यह भी पढ़ें: Pathaan Leaked Online: रिलीज से कुछ घंटे पहले ही लीक हुई शाह रुख खान की पठान ? मेकर्स के उड़े तोते