विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pathaan Lowest Ticket Price: दिल्ली सहित इन शहरों में 'पठान' की टिकट के दाम हैं सबसे कम, धड़ाधड़ हुई बुकिंग

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 25 Jan 2023 12:11 PM (IST)

Pathaan Lowest Ticket Price शाह रुख खान चार साल बाद स्क्रीन पर दमदार वापसी कर चुके हैं। उनकी स्पाय थ्रिलर ...और पढ़ें

Pathaan Shah Rukh Khan Deepika Padukone Lowest Ticket Price in Delhi and Bhopal Read Details/Photo Credit/Instagram
Pathaan Shah Rukh Khan Deepika Padukone Lowest Ticket Price in Delhi and Bhopal Read Details/Photo Credit/Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan lowest Ticket Price: शाह रुख खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म का पहला शो सुबह 6 बजे हुआ था। किंग खान की फिल्म की एडवांस बुकिंग ने भी बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है।

फिल्म रिलीज से 1 दिन पहले ही शाह रुख-दीपिका की फिल्म ने 21 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया था। शाह रुख खान की फिल्म 'पठान' का प्राइज 2100 सबसे हाइएस्ट हैं। अगर आप शाह रुख खान के फैंस हैं और टिकट के दाम देखकर थिएटर में इस फिल्म का आनंद नहीं ले पा रहे हैं, तो आपको निराश होने की जरुरत नहीं हैं, क्योंकि दिल्ली सहित कई शहरों में टिकट के दाम एकदम कम हैं।

दिल्ली सहित इन शहरों में कम हैं टिकट के दाम

शाह रुख खान ने पठान के साथ चार साल बाद बिग स्क्रीन पर अपनी वापसी की है। उन्होंने और मेकर्स ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि उनके फैंस अगर उनकी इस एक्शन से भरपूर फिल्म देखना चाहे तो उन्हें निराशा हाथ ना लगे। दिल्ली सहित कई शहर ऐसे हैं, जहां पठान की 2डी की टिकट बिलकुल पॉकेट फ्रेंडली हैं और आप अपने परिवार के साथ इस फिल्म को बिना किसी हिचकिचाहट के थिएटर में एन्जॉय कर सकते हैं।

अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो वहां के 'अम्बा थिएटर' घंटाघर में आप सिर्फ 75 रुपए में इस फिल्म को देख सकते हैं। इसके अलावा कोईमोई.कॉम की रिपोर्ट्स की मानें तो करोल बाग के 'लिबर्टी थिएटर' में भी शाह रुख खान की 'पठान' के 2डी और नॉन-आईमेक्स के दाम महज 85 रुपए है।

भोपाल में भी इन थिएटर में मिल रही है सस्ती टिकट

भोपाल में भी 'पठान' की सिंगल स्क्रीन की टिकट के दाम बिकुल आपके बजट के हैं। वहां के भारत सिनेप्लेक्स में शाम के शोज की दिन के शो की टिकट का प्राइज 150 से लेकर 70 रुपए तक है। इसके अलावा वहां के फेमस सिंगल स्क्रीन थिएटर अल्फाना सिनेप्लेक्स में भी शाम के शो की टिकट महज 70 रुपए है।

आपको बता दें कि रायपुर में पहले ही दिन 'पठान' की 1400 टिकट बुक कराए गए हैं, तो वहीं एडवांस बुकिंग में फिल्म की पहले से ही 5 लाख के करीब टिकट बिक चुकी हैं। ये अनुमान लगाया जा रहा है कि शाह रुख -दीपिका की पठान बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 30 से 35 करोड़ का बिजनेस करेगी।

इन तीन भाषाओं में फिल्म हुई रिलीज

शाह रुख खान-दीपिका पादुकोण स्टारर ये फिल्म दुनियाभर में रिलीज किया गया। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी डब किया गया है। फिल्म में किंग खान और बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम ने विलेन की भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

यह भी पढ़ें: Pathaan Leaked Online: रिलीज से कुछ घंटे पहले ही लीक हुई शाह रुख खान की पठान ? मेकर्स के उड़े तोते

यह भी पढ़ें: Pathaan Twitter Review: खत्म हुआ इंतजार! दर्शकों के बीच पहुंचा पठान, जानें- क्या है लोगों की प्रतिक्रिया