विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti Raghav Wedding Video: शादी के मंडप पर किसे डांटती दिखीं 'दुल्हन' परिणीति चोपड़ा? वीडियो हुआ वायरल

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Tue, 26 Sep 2023 10:16 AM (IST)

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Video परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के मंडप से एक वीडियो सोशल मीडिया ...और पढ़ें

Parineeti Chopra का शादी के मंडप से वीडियो वायरल। Photo-Instagram
Parineeti Chopra का शादी के मंडप से वीडियो वायरल। Photo-Instagram

HighLights

  1. परिणीति और राघव का शादी के मंडप से वीडियो वायरल
  2. मंडप पर परिणीति चोपड़ा ने राघव संग किया फोटो सेशन
  3. परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को थी शादी

नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Video: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी के बाद से ही परिणीति और राघव के अनसीन वेडिंग वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब शादी के मंडप से कपल का नया वीडियो सामने आया है। 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने करीब एक साल तक डेटिंग के बाद 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लिए। शादी के बाद कपल ने 25 सितंबर को अपनी वेडिंग फोटोज शेयर कर अनाउंस किया। अब परिणीति और राघव की शादी से खूबसूरत मोमेंट सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। अब कपल का मंडप वीडियो सामने आया है।

यह भी पढ़ें- Parineeti Raghav Wedding: CM भगवंत मान ने पंजाबी में दी परिणीति-राघव को बधाई, लिखा खास मैसेज

मंडप पर राघव संग मस्ती करती दिखीं परिणीति

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के मंडप से एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। क्लिप को देख ऐसा लगता है कि परिणीति और राघव शादी के बाद फोटो सेशन की तैयारी कर रहे हैं। राघव अपनी लेडी लव के पल्लू को संभालते नजर आए। वहीं, परिणीति अपने मेहमानों को देख मुस्कुराती नजर आईं।

View this post on Instagram

A post shared by Arvind Kejriwal Fans (@arvindkejriwalaap.fc)

वीडियो में परिणीति चोपड़ा किसी को डांटती हुए भी दिखाई दीं। उन्होंने किसी को देखते हुए कहा, "बंद करो। बिहेव।" वह उन्हें घूरती भी दिखाई दीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने पति राघव के गाल पर किस किया।  कपल का ये क्यूट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 

परिणीति चोपड़ा का वर्क फ्रंट 

शादी के बाद परिणीति चोपड़ा पहली बार फिल्म 'मिशन रानीगंज' (Mission Raniganj) में नजर आएंगी। वह इसमें अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। 25 सितंबर को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया, जो काफी धमाकेदार था और इसे अच्छा रिव्यू मिला है। टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra Video: शर्माते हुए परिणीति ने की मंडप में रॉयल एंट्री, सामने आया एक्ट्रेस का अनदेखा वीडियो