विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti-Raghav Dance: फेरे से पहले परिणीति और राघव ने किया Umbrella वाला डांस, आपने देखा क्या वीडियो

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 25 Sep 2023 11:44 PM (IST)

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Dance Video परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा को अपना जीवन साथी बना लिया है। इस ...और पढ़ें

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding Dance
Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding Dance

नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra And Raghav Chadha Dance Video: परिणीति चोपड़ा अब मिसेज चड्ढा बन चुकी हैं। इस कपल ने झीलों के शहर उदयपुर में रविवार यानी 24 सितंबर को सात फेरे लिए। शादी की तस्वीरें परिणीति और राघव ने सोमवार यानी 25 सितंबर को इंस्टाग्राम पर शेयर की।

यह भी पढ़ें- Parineeti Raghav Wedding: CM भगवंत मान ने पंजाबी में दी परिणीति-राघव को बधाई, लिखा खास मैसेज

लीला पैलेस में रचाई शादी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा द्वारा शेयर की कई शादी की तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर इस कपल की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो का ताता लग गया है। अब इस कपल का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों डांस करते दिखाई दे रहे हैं। परिणीति और राघव ने होटल लीला पैलेस में पंजाबी रीति-रिवाजों से फेरे लिए, लेकिन फेरे लेने से पहले दोनों ने खूब डांस किया।

परिणीति और राघव का Umbrella डांस

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था। अब इस प्राइवेट शादी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें ये कपल हाथ में छाता लिए डांस करता नजर आ रहा है। कयास लगाए जा रहे है कि ये डांस कपल ने फेरे लेने से पहले किया है। दोनों के गले में जयमाला भी नजर आ रही है। इस दौरान परिणीति बेहद खुश दिखाई दे रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ससुराल पहुंची परिणीति चोपड़ा

25 सितंबर की देर शाम एक्ट्रेस पति राघव संग दिल्ली में अपने ससुराल पहुंची। इस नवविवाहित जोड़े को दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर पैपराजी को पोज देते देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस ग्रीन कलर के सूट में नजर आई, जिसके बॉर्डर पर खूबसूरत धागे की कढ़ाई हो रखी थी। उन्होंने अपने आउटफिट को ऑर्गेना दुपट्टा, स्टड इयररिंग्स, मिनिमल मेकअप, मांग में सिन्दूर, हाथों में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र पहना।

परिणीति चोपड़ा का हुआ ग्रैंड वेलकम 

परिणीति चोपड़ा मिसेज चड्ढा बनकर अपने ससुराल पहुंची। जहां चड्ढा  फैमिली ने उनका जोरदार स्वागत किया। कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस के फैनपेज पर वायरल हो रही है, जिसमें ये कपल घर के अंदर जाते नजर आ रहा है। इस दौरान उनका ग्रैंड वेलकम किया गया है। राघव का घर को लाइटों और फूलों से सजाया गया है। ढोल के साथ एक्ट्रेस का वेलकम किया गया।