विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti Chopra Video: शर्माते हुए परिणीति ने की मंडप में रॉयल एंट्री, सामने आया एक्ट्रेस का अनदेखा वीडियो

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 25 Sep 2023 08:52 PM (IST)

Parineeti Chopra Wedding Video परिणीति चोपड़ा ( Parineeti Chopra ) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) झीलों के शहर में शादी ...और पढ़ें

Ragneeti Wedding Parineeti Chopra Video Photo Credit
Ragneeti Wedding Parineeti Chopra Video Photo Credit

HighLights

  1. परिणीति और राघव की शादी का नया वीडियो
  2. परिणीति और राघव पहुंंचे दिल्ली
  3. कपल ने लिया पेरेंट्स का आशीर्वाद

 नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Wedding Video: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) अब पति-पत्नी बन चुके हैं। रविवार को इस कपल ने उदयपुर में शादी रचाई। सोमवार की सुबह परिणीति और राघव ने अपने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शादी की तस्वीरें साझा की।

झीलों के शहर में शादी रचाने के बाद ये कपल सोमवार शाम दिल्ली पहुंचा। जहां इनका शानदार स्वागत हुआ। इसी बीच अब एक्ट्रेस का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें परी शर्माते हुए मंडप की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें- Parineeti And Raghav: अक्षय कुमार ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को शादी की दी बधाई

परिणीति चोपड़ा का अनदेखा वीडियो

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के बाद सोशल मीडिया पर कपल्स की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शर्माते हुए मंडप की ओर बढ़ती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल नजर आ रही है। वीडियो में एक्ट्रेस के अलावा कई गेस्ट भी नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by pari-obsessed | naman (@parineetichopra_obsession)

पेरेंट्स का लिया आशीर्वाद

इसके अलावा कपल का दूसरा वीडियो सामने आया है, जिसमें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जयमाला के बाद अपने पेरेंट्स का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही हैं। 

ससुराल पहुंची परिणीति चोपड़ा

25 सितंबर, 2023 को एक्ट्रेस पति राघव संग दिल्ली में अपने ससुराल पहुंची।  तस्वीरों और वीडियो में नवविवाहित जोड़े को एयरपोर्ट के बाहर खड़े पैपराजी के लिए पोज देते देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस ग्रीन कलर के सूट में नजर आई, जिसके बॉर्डर पर खूबसूरत धागे की कढ़ाई हो रखी थी। उन्होंने अपने आउटफिट को ऑर्गेना दुपट्टा, स्टड इयररिंग्स, मिनिमल मेकअप, मांग में सिन्दूर, हाथों में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र पहना।

यह भी पढ़ें- Parineeti Raghav Wedding: सलवार-सूट में ससुराल पहुंचीं नई-नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा, फ्लॉन्ट किया मंगलसूत्र