विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti And Raghav: अक्षय कुमार ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को शादी की दी बधाई

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 25 Sep 2023 07:16 PM (IST)

Parineeti And Raghav Weddig परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं । परिणीति चोपड़ा पति ...और पढ़ें

Parineeti And Raghav Wedding Photo Credit Instagram
Parineeti And Raghav Wedding Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti And Raghav: उदयपुर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने रविवार यानी 24 सितंबर को शाही अंदाज में शादी रचाई। इस शादी में परिणीति और राघव के परिवार समेत करीबी दोस्त शामिल हुए थे। सोमवार सुबह इस कपल ने अपनी वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें साझा की। तस्वीर के सामने आने के बाद इस जोड़े को ढेरों बधाइयां मिल रही है। अब अक्षय कुमार ने भी अपनी को-स्टार को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दी बधाई, लिखा- 'चोपड़ा परिवार में आपका स्वागत है राघव'

अक्षय कुमार ने किया विश

अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को हग करते दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, इस कपल को सुखी जीवन की शुभकामनाएं। आप दोनों को प्यार और दुआओं की बधाई।

प्रियंका चोपड़ा ने भी किया था विश

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस कपल की शादी की तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, एकदम सही तस्वीर शादीशुदा जोड़े को उनके खास दिन पर ढेर सारा प्यार। चोपड़ा परिवार में आपका स्वागत है राघव चड्ढा। आशा है कि आप हमारे साथ पागलपन में डूबने के लिए तैयार हैं। तिशा तुम अब तक की सबसे खूबसूरत दुल्हन हो...हम तुम्हें और राघव को जीवन भर की खुशियों के लिए ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे हैं। एक-दूसरे का ख्याल रखें और इस खूबसूरत प्यार की रक्षा करें... लव यू लिटिल वन।

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

दिल्ली पहुंचे राघव और परिणीति

परिणीति चोपड़ा पति संग दिल्ली यानी अपने ससुराल पहुंची है। दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान ये कपल देसी आउटफिट में नजर आया। परिणीति ग्रीन कलर के सूट में हाथों में चूड़ा, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने दिखाई दी। तो वहीं राघव कुर्ते पजामे में दिखाई दिए। दोनों ने मीडिया में पोज दिए और घर के लिए निकल पड़े।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

30 सितंबर को होगा रिसेप्शन

इस कपल का दूसरा रिसेप्शन 30 सितंबर को चंडीगढ़ के ताज होटल में होने जा रहा है। इस दौरान दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान सहित अन्य वीआईपी हस्तियों शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि इस रिसेप्शन में कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Parineeti-Raghav Wedding: राघव संग ससुराल चलीं परिणीति चोपड़ा, शादी के बाद कपल की पहली पब्लिक अपीयरेंस