विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंकज उधास की वो गजल, जिसने Suniel Shetty को बनाया स्टार; घर-घर बजता था पुराना गीत

Published: Tue, 06 Oct 2026 04:26 PM (IST)

सुरों के सरताज पंकज उधास की एक गजल हिंदी सिनेमा के कालजयी गीतों में शामिल होती है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. 32 सालों से कल्ट बना हुआ है गीत

  2. पंकज उधास की आवाज में है अमर

  3. सुनील शेट्टी की चमका दी थी किस्मत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बतौर गायक पंकज उधास (Pankaj Udhas) हिंदी सिनेमा जगत के कई शानदार नगमें गाए थे। बेशक आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा गाए गानों को श्रोतागण खूब सुनना पसंद करते हैं। आज हम आपको पंकज उधास की उस गजल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अभिनेता सुनील शेट्टी को बॉलीवुड का स्टार बना दिया था। 

पिछले 32 सालों से पंकज उधास का वह गाना हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय रोमांटिक गीतों में शुमार है। आइए जानते हैं कि यहां कौन से गाने के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

पंकज उधास का कल्ट गीत

सुनील शेट्टी ने बतौर एक्शन हीरो हिंदी सिनेमा में एंट्री मारी थी। लेकिन पंकज उधास के एक गाने ने उनका नाम 90 के दशक के रोमांटिक हीरो के लिस्ट में शामिल कर दिया था। जिस सॉन्ग की इस लेख में बात की जा रही है, उसका नाम है- ना कजरे की धार... (Naa Kajre Ki Dhar) सुनील शेट्टी की फिल्म मोहरा से नाता रखने वाला ये प्यार भरा गीत हर किसी का फेवरेट माना जाता है। 

na kajre ki dhar SONG

यह भी पढ़ें- 32 सालों से सैलून में खूब बजता आ रहा है पंकज उधास का ये कालजयी गीत, आज भी सुनकर दिल को आ जाता है सुकून

गायक पंकज उधास की आवाज में ये गाान आज भी अमर है और हर कोई इसे सुनना पसंद करता है। सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और अभिनेत्री पूनम झावर पर फिल्माए गए इस गाने को बॉलीवुड के ऑल टाइम बेस्ट रोमांटिक सॉन्ग में शामिल किया जाता है। 

मोहरा (Mohra) के गीत ना कजरे की धार... की मेकिंग की कहानी काफी दिलचस्प है। दरअसल इस गाने को सुनील शेट्टी की जन्म से पहले 60 के दशक में तैयार कर लिया गया था। संगीतकार कल्याणी जी और आनंद जी ने मुख्यरूप से इसकी धुनों को तैयार किया, जिसे बाद में म्यूजिशियन वीजू शाह ने फाइनल टच दिया। 

जबकि गीतकार इंदीवर द्वारा इसकी खूबसूरत लाइनों को लिखा गया था, जिसे पंकज उधास और साधना सरगम ने अपनी मधुर आवाज में गाकर हमेशा-हमेशा के लिए कालजयी बना डाला। 

घर-घर बजता था गाना

साल 1994 में जब फिल्म मोहरा को रिलीज किया गया था तो उसकी सफलता में पंकज उधास के ना कजरे की धार... गाने ने अहम योगदान दिया था। पंकज का ये गीत रिलीज हुआ था तो उस वक्त देश के हर घर में इसकी गूंज सुनाई देती थी, जो इसकी लोकप्रियता की गवाही देता है। 

यह भी पढ़ें- 'डेक' में फुल वॉल्यूम पर बजता था Pankaj Udhas का कल्ट गाना, 32 सालों से बना हुआ नंबर-1 रोमांटिक सॉन्ग