बैन के बाद भी बाज नहीं आ रहीं पाकिस्तानी हसीनाएं, Dhurandhar के गाने पर शादी में की 'शरारत'
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को रिलीज के साथ ही पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। हालांकि, इसके बावजूद ...और पढ़ें

धुरंधर के 'शरारत' गाने पर पाकिस्तानी लड़कियों का जबरदस्त डांस/ फोटो- X Account

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी बस 'धुरंधर' ही छाई हुई है। कई गल्फ कंट्रीज में ये फिल्म बैन हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान में इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
'धुरंधर' की सफलता के बीच पाकिस्तान की दो लड़कियों का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म के फेमस गाने पर वेडिंग में ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। पाकिस्तानी हसीनाओं के वीडियो पर इंटरनेट भी रिएक्ट कर रहा है।
'धुरंधर' के इस गाने पर झूम उठीं पाकिस्तान की लड़कियां
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस क्लिप में दो लड़कियां धुरंधर के शरारत गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। अपने एक-एक डांस मूव्स से वह 'शरारत' गाने की हीरोइन आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा को टक्कर देती हुई नजर आ रही हैं। उन्हें डांस करते हुए देखकर आसपास के बैठे हुए लोग भी उन्हें चीयर कर रहे हैं। पाकिस्तानी हसीनाओं के इस वायरल वीडियो को रोजी नाम के एक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।
यह भी पढ़ें- रणवीर हैं हकदार... Dhurandhar से अक्षय खन्ना को मिली लाइमलाइट पर 'डोंगा' ने दिया रिएक्शन
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'पाकिस्तानी शादी में धुरंधर फिल्म के गाने शरारत पर डांस'। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "पाकिस्तानियों को धुरंधर बहुत ही पसंद आ रही है। शायद ये आदित्य धर को निशान-ए-पाकिस्तान दे देंगे"।
Dance on Dhurandhar Movie Song Shararat at Pakistani Wedding 😍 pic.twitter.com/Utn7kxOGo4
— Rosy (@rose_k01) January 4, 2026
यूजर्स बोले-इन्होने तो फिल्म बैन की थी
दूसरे यूजर ने लिखा, "इन्होंने तो कहा था कि ये धुरंधर बैन कर रहे हैं। अब ये इसी फिल्म के गाने पर डांस कर रहे हैं और रील्स बना रहे हैं।"एक और अन्य यूजर ने लिखा, "पाकिस्तानी लगता है इंडियन गानों से ऑब्सेस्ड हैं।" कई यूजर्स जहां दो पाकिस्तानी लड़कियों का वायरल वीडियो देखकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, तो वहीं कुछ उनके टैलेंट की सराहना भी करते हुए कह रहे हैं कि आर्ट के सामने कोई मजहब नहीं होता।
ये पहली बार नहीं है जब 'धुरंधर' के गाने का कोई वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले जब फिल्म पाकिस्तान में बैन की गई थी, तो उससे पहले ही 1.8 मिलियन से ज्यादा पड़ोसी मुल्क के लोग इसे डाउनलोड कर चुके थे। इसके अलावा हमजा वाले डायलॉग पर भी पाकिस्तान में कई मीम्स बने।
