विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहलगाम से लेकर सोनमर्ग तक, कश्मीर की हसीन वादियों में शूट हुईं ये 8 फिल्में; दीवाली की छुट्टियों में लें बॉलीवुड का पूरा फील

Published: Sat, 31 Oct 2026 09:21 AM (IST)

दीवाली की छुट्टियों में अक्सर काम से फ्री होकर परिवार के साथ वेकेशन जाने का मन करता है। हम आपको ...और पढ़ें

कश्मीर में अलग-अलग जगहों पर शूट हुईं ये 8 फिल्में/फोटो- इंस्टाग्राम

कश्मीर में अलग-अलग जगहों पर शूट हुईं ये 8 फिल्में/फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. कश्मीर की हसीन वादियों में फिल्माई गईं 8 बॉलीवुड फिल्में

  2. पहलगाम, सोनमर्ग, गुलमर्ग जैसे खूबसूरत स्थानों पर हुई शूटिंग

  3. दीवाली की छुट्टियों में बॉलीवुड का पूरा फिल्मी अनुभव लें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। भारत की खूबसूरत जगहों को लोगों तक पहुंचाने का श्रेय हिंदी सिनेमा को भी जाता है। खास तौर पर जब बात कश्मीर की कल-कल बहती नदियों और वहां की सुंदर पहाड़ियों की हो तो बॉलीवुड में 60-70 के दशक से लेकर अब तक वहां की कई खूबसूरत लोकेशन पर कई बड़ी फिल्में शूट हो चुकी हैं।

अब दीवाली आ रही है, ऐसे में हर कोई परिवार और दोस्तों संग छुट्टियां मनाने की सोच रहा ही होगा। अगर आप बहुत फिल्मी हैं और कश्मीर की वादियों में खूबसूरत बॉलीवुड वाले सीन फिल्माना चाहते हैं, तो उन 8 लोकेशन्स को अपनी ट्रेवल लिस्ट में जरूर शामिल कर लें, जहां असल में फिल्मों की शूटिंग हुई है।

बेताब- पहलगाम

सनी देओल और अमृता सिंह की डेब्यू फिल्म बेताब में भी कश्मीर की सुंदरता देखने को मिली है। साल 1983 में रिलीज हुई इस फिल्म की शूटिंग पहलगाम की हजल घाटी में हुई थी। हालांकि, जब बेताब रिलीज हुई और सुपरहिट हुई, तो मूवी को टूरिस्टों के लिए और अट्रेक्टिव बनाने के लिए घाटी का नाम बदलकर बेताब घाटी कर दिया गया।

Untitled design - 2026-10-31T090819.802

ये जवानी है दीवानी

रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण स्टारर 2013 में रिलीज हुई फिल्म ये जवानी है दीवानी जितनी भी पुरानी हो जाए, लेकिन फैंस की हमेशा फेवरेट रहेगी। वैसे तो बनी, अदिति और नैना के साथ हाइकिंग करने मनाली ट्रिप पर जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ पहाड़ों और हाइकिंग के सीन्स की शूटिंग निर्देशक अयान मुखर्जी ने गुलमर्ग और कश्मीर के कोंग्डोरी में की है।

Screenshot 2026-10-31 091103

बजरंगी भाईजान

बजरंगी भाईजान को सलमान खान के करियर की सबसे बेस्ट फिल्म माना जाता है। उनकी इस फिल्म की शूटिंग का अधिकांश हिस्सा भी कश्मीर की खूबसूरत वादियों में ही शूट हुआ है। कश्मीर में बजरंगी भाईजान की शूटिंग सोनमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर, गुलमर्ग और दूधपत्री में हुई है।

Untitled design - 2026-10-31T091234.630

हैदर

शाहिद कपूर और तब्बू स्टारर फिल्म हैदर की भी काफी हद तक शूटिंग जम्मू और कशमीर की वादियों के बीच की गई है। इस फिल्म में निर्देशक विशाल भारद्वाज ने वहां की डल झील, शिकारे, मीना बाजार दिखाया है। जिस घर में शाहिद ने शूटिंग की उसे अब हैदक प्वाइंट के नाम से जाना जाता है, जो अब एक रेस्टोरेंट में तब्दील हो गया है।इसकी अधिकतर शूटिंग पहलगाम और सोनमर्ग में हुई थी।

Untitled design - 2026-10-31T091344.720

फितूर

कैटरीना कैफ और आदित्य राव कपूर स्टारर फिल्म फितूर बॉक्स ऑफिस पर भले ही बुरी तरह से फ्लॉप हो गई हो, लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में कश्मीर की खूबसूरती ने सबको अट्रेक्ट किया। इस मूवी का काफी हिस्सा डल लेक, पहलगाम, बेताब वैली, गुलमर्ग और मुगल गार्ड्न्स में हुआ।

Screenshot 2026-10-31 091453

लैला-मजनू

कश्मीर में शूट हुई खूबसूरत फिल्मों में हम भला लैला मजनू को कैसे भूल जाए। इस पूरी फिल्म की शूटिंग कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में हुई। तृप्ति डिमरी के करियर की पहली फिल्म में खिलनमर्ग, पहलगाम और श्रीनगर देखने को मिला।

Screenshot 2026-10-31 091605

जब तक है जान

शाह रुख खान-अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म जब तक है जान की शूटिंग का भी काफी हिस्सा कश्मीर में ही फिल्माया गया है। मूवी के गाने जिया रे की शूटिंग मेकर्स ने पहलगाम की लिद्दर नदी और बेताब वैली में की थी।

Screenshot 2026-10-31 091605

कश्मीर की कली

टाइटल से ही शायद फैंस को ये समझ आ जाता है कि मूवी की शूटिंग कहां हुई होगी। शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर स्टारर फिल्म का अधिकांश हिस्सा पहलगाम सहित कई अलग-अलग जगहों पर शूट हुआ है। तारीफ करूं क्या उसकी गाने की वजह से पहलगाम के हरे भरे गार्डन और डल झील आज भी टूरिस्टों के फेवरेट हैं।

यह भी पढ़ें- चांद का दीदार, पति से प्यार... सिनेमा में जब धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया करवाचौथ, इन फिल्मों में दिखी झलक

यह भी पढ़ें- जलते रावण के सामने Madhuri ने किया था 'असली राक्षसों' का दहन, रोंगटे खड़े करता है 30 साल पुरानी फिल्म का क्लाइमैक्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।