विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Padma Awards 2025: नंदमुरी बालकृष्णा से लेकर अजीत कुमार तक, पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए गए ये सितारे

Published: Mon, 28 Apr 2025 07:22 PM (IST)Updated: Mon, 28 Apr 2025 07:29 PM (IST)

सिनेमा से जुड़ी हस्तियों को बेहतरीन योगदान के लिए पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सोमावार को राष्ट्रपति भवन में ...और पढ़ें

इस सितारों को पद्म पुरस्कार से किया गया सम्मानित (Photo Credit- ANI)
इस सितारों को पद्म पुरस्कार से किया गया सम्मानित (Photo Credit- ANI)

HighLights

  1. सोमवार को पद्म पुरस्कार का आयोजन हुआ
  2. देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सितारों को दिया सम्मान
  3. पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए गए ये सितारे

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा में बेहतरीन योगदान देने वाले सितारों को पद्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाता है। सोमवार को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार 2025 का आयोजन हुआ। इस समारोह में शामिल होने के लिए सिनेमा जगत की कई मशहूर और दिग्गज हस्तियां पहुंची। इस दौरान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिनेमा में बड़ा योगदान देने वाले सिनेमा सितारों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।

इन सितारों को दिया गया पद्म पुरस्कार

  • साउथ सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्णा को भी दिल्ली में आयोजित इस समारोह में सम्मानित किया गया। वह इस दौरान आंध्र प्रदेश की पारंपरिक आउटफिट में नजर आए और उन्होंने राष्ट्रपति से पद्म भूषण पुरस्कार स्वीकार किया।
  • तमिल सुपरस्टार अजीत कुमार फिल्मों के लिए चर्चा में रहते हैं। अब उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर और अभिनेत्री शोभना को भी पद्म भूषण से नवाजा गया।
  • दिवंगत गजल गायक पंकज उदास को उनके दुनिया को अलविदा कह जाने के बाद पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, जिसे उनकी पत्नी ने स्वीकार किया।
  • मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह और म्यूजिक प्रोड्यूसर रिकी केज को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस समारोह के बारे में बता दें कि इसे यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम भी किया गया था। सिनेमा के अलावा, खेल, चिकित्सा, बिजनेस समेत अन्य क्षेत्रों की कई मशहूर हस्तियों को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

ये भी पढ़ें- पद्म पुरस्कारों के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया, इस तरह आप भी कर सकते हैं अप्लाई; जानिए पूरा प्रोसेस

अजीत कुमार और शेखर कपूर ने जताई खुशी

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता अजीत कुमार ने पुरस्कार की घोषणा के समय बयान में कहा था कि 'मैं इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाकर विनम्र और गौरव की भावना महसूस कर रहा हूं। इसके लिए मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।'

इसके अलावा, शेखर कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा था, 'यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान है। यह पुरस्कार मुझे और ज्यादा मेहनत करने और अपने देश के लोगों की सेवा करने की प्रेरणा देता है। मैं इसके लिए भारतीय सिनेमा के दर्शकों का भी आभारी हूं, मैं उनकी वजह से ही यहां तक पहुंचा हूं।

ये भी पढ़ें- 'भारत और इनके पेंडिंग...', इन सिंगर्स को Padma Awards न मिलने पर भड़के Sonu Nigam