विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Oscars 2026: 'पुष्पा 2' से 'द बंगाल फाइल्स' तक, ऑस्कर की रेस में Homebound ने इन 10 फिल्मों को पछाड़ा

Published: Sat, 20 Sep 2025 08:16 PM (IST)

Oscars 2026 भारत की ओर से ऑस्कर 2026 में ईशान खट्टर जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा स्टारर ने ऑफिशियल एंट्री ...और पढ़ें

ऑस्कर 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी होमबाउंड
ऑस्कर 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी होमबाउंड

HighLights

  1. ऑस्कर 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी होमबाउंड
  2. इन 10 फिल्मों को ऑस्कर की रेस में छोड़ा पीछे
  3. पु्ष्पा 2, द बंगाल फाइल्स जैसी फिल्में भी थीं शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा स्टारर फिल्म होमबाउंड भारत की तरफ से ऑस्कर 2026 में ऑफिशियल एंट्री है। कोलकाता में किए गए इस अनाउंसमेंट में फिल्म ने कई इंडियन फिल्मों को इस रेस में पीछे छोड़ते हुए एकेडमी अवॉर्ड्स में एंट्री ली है। होमबाउंड पहले ही कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में तारीफ बटोर चुकी है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था।

इन 10 फिल्मों को पछाड़ा

आई वांट टू टॉक

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वांट टू टॉक ऑस्कर 2026 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री की रेस में शामिल थी।

यह भी पढ़ें- Homebound OTT Release: 'होमबाउंड' बनी ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री, किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

द बंगाल फाइल्स

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

होमबाउंड ने विवेक अग्निहोत्री की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द बंगाल फाइल्स को भी पीछे छोड़ दिया। 

कन्नप्पा

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

जून 2025 में रिलीज होने वाली विष्णु मांचू की कन्नप्पा को ऑस्कर 2025 में भारत की ऑफिशियल एंट्री के लिए जूरी द्वारा विचार किया जा रहा था।

पुष्पा 2

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2: द रूल पर भी विचार किया जा रहा था, लेकिन यह ऑस्कर 2026 में भारत की ऑफिशियल एंट्री के रूप में शामिल नहीं हो सकी। 

केसरी: चैप्टर 2

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

होमबाउंड ने केसरी: चैप्टर 2 को भी पछाड़ दिया। अप्रैल 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय कुमार और आर माधवन लीड रोल में थे।

मेटा द डैजलिंग गर्ल

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

कान्स में सर्वश्रेष्ठ प्रायोगिक फिल्म का पुरस्कार जीतने के बाद, मेटा द डैज़लिंग गर्ल की नज़र ऑस्कर पर भी थी।

गांधी तथा चेट्टू

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

गांधी तथा चेट्टू एक युवा लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो महात्मा गांधी के अहिंसा के दर्शन से प्रेरित होती है और अपने दादा के प्रिय वृक्ष की रक्षा के लिए अभियान चलाती है।

सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव भी दौड़ में थी, लेकिन भारत की ऑस्कर 2026 लिस्ट में जगह नहीं बना सका।

सांबर बोंडा

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

सांबर बोंडा या कैक्टस पीयर्स समलैंगिक प्रेम के संघर्ष और मानवता की पड़ताल करता है।

तन्वी द ग्रेट

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

अनुपम खेर की तन्वी द ग्रेट भी इस दौड़ में थी। जुलाई 2025 में रिलीज होने वाली यह फिल्म एक ऑटिस्टिक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सियाचिन ग्लेशियर पर तिरंगे को सलामी देने के अपने दिवंगत पिता के सपने को पूरा करने की कोशिश करती है।

यह भी पढ़ें- Oscars 2026: होमबाउंड से पहले इन फिल्मों का ऑस्कर में बजा डंका, सिर्फ 3 फिल्में कर पाईं ये कारनामा