विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oscars 2023 के मंच पर गुनीत मोंगा के साथ किया गया भेदभाव, वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोगों को आया गुस्सा

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Thu, 16 Mar 2023 03:47 PM (IST)

Oscars 2023 Guneet Monga Video वीडियो में बताया गया है कि किस प्रकार जब एक व्हाइट ब्रिटिश व्यक्ति पुरस्कार लेने ...और पढ़ें

Oscars 2023 Guneet Monga Video: गुनीत मोंगा ने ऑस्कर अवार्ड्स 2023 में भाग लिया है।
Oscars 2023 Guneet Monga Video: गुनीत मोंगा ने ऑस्कर अवार्ड्स 2023 में भाग लिया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Oscars 2023 Guneet Monga Video: ऑस्कर 2023 आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को पुरस्कृत किए जाने के बाद से काफी चर्चा में है। इसी अवॉर्ड फंक्शन में डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्देशिका गुनीत मोंगा को भी ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया लेकिन अब एक उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने से पता चलता है कि उन्हें स्पीच देने नहीं दिया गया था जबकि, अन्य पुरस्कार विजेताओं को बोलने का अवसर दिया गया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। 

ऑस्कर अवार्ड 2023 लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थियेटर में हुआ था

ऑस्कर अवार्ड 12 मार्च 2023 को अमेरिका के लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थियेटर में हुआ था। इस अवसर पर गुनीत मोंगा की फिल्म डॉक्यूमेंट्री द एलीफेंट व्हिस्परर को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। जहां एक और कार्तिकी गोंसाल्विस को बोलने दिया गया। वहीं, गुनीत मोंगा की स्पीच को काट दिया गया।

Vidyut Jammwal और नंदिता महतानी ने अलग होने का लिया निर्णय, ताजमहल के सामने की थी सगाई की घोषणा

गुनीत मोंगा को अवार्ड लेने के बाद बोलने से रोक दिया गया  

अब एक ट्विट्टर यूजर ने वीडियो शेयर किया है। द एलीफेंट विस्परर को जैसे ही बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट अवार्ड की घोषणा हुई। कार्तिकी गोंसाल्विस और गुनीत मोंगा स्टेज पर अवॉर्ड लेने पहुंची। कार्तिकी ने 43 सेकंड में अपनी बात खत्म की लेकिन जैसे ही गुनीत बोलने जा रही थी, तभी म्यूजिक शुरू हो गया और उन्हें स्पीच देने से रोक दिया गया। ट्विटर पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Shubman Gill को मुंबई में क्लब के बाहर किया गया स्पॉट, ट्रोल्स ने कहा, "बहुत 'सारा' अटेंशन मिल रहा हैं"

ऑस्कर्स में 45 सेकंड की एक्सेप्टेंस स्पीच का रूल बनाया गया है

गौरतलब है कि ऑस्कर्स में 45 सेकंड की एक्सेप्टेंस स्पीच का रूल बनाया गया है लेकिन जब ऐसा ही एक दूसरे मामले में हुआ, तब उनकी स्पीच 45 सेकंड से ज्यादा होने के बाद भी इसे काटा नहीं गया। कई लोगों ने इसके चलते वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा है, 'मैंने भी इसे नोटिस किया। इसे देखकर मेरा दिमाग खराब हो गया। इसे देखकर मुझे बहुत गुस्सा आया।' गुनीत मोंगा ने बाद में इस बारे में बात की। उन्होंने कहा, "आज की रात ऐतिहासिक है। यह भारतीय प्रोडक्शन के लिए पहला ऑस्कर है और इसे 2 महिलाओं ने जीता है। जो भी लोग इसे देख रहे हैं। मैं उन्हें कहना चाहती हूं कि हमारा भविष्य बहुत ही उज्जवल है। भविष्य हम हैं और यहां हैं।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।