विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tahira Kashyap को दोबारा हुआ कैंसर, 7 साल बाद फिर गंभीर बीमारी का शिकार हुईं Ayushmann Khurrana की पत्नी

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Mon, 07 Apr 2025 01:44 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 07 Apr 2025 03:34 PM (GMT+05:30)

आज दुनियाभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। हैरानी की बात है कि आज के दिन आयुष्मान खुराना ...और पढ़ें

ताहिरा कश्यप को फिर से हुआ कैंसर (Photo Credit- Instagram)
ताहिरा कश्यप को फिर से हुआ कैंसर (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. आयुष्मान खुराना की पत्नी को लेकर अपडेट
  2. 7 साल बाद निर्देशक को फिर से हुआ कैंसर
  3. सोशल मीडिया पर फैंस को दी बुरी खबर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी, लेखिका और निर्देशक ताहिरा कश्यप (Tahira Kashyap Cancer) एक बार फिर से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना कर रही हैं। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर खुद ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट साझा कर इस खबर का खुलासा किया है। इस खबर ने फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों को चौंका दिया है, लेकिन ताहिरा की हिम्मत और सकारात्मकता हर किसी को प्रेरित कर रही है।

7 साल बाद ताहिरा के जीवन में कैंसर की वापसी

ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैंसर के बारे में बताया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। निर्देशक ने लिखा, “सात साल की दूरी या नियमित जांच की शक्ति – ये आपके नजरिए पर है। मैं सकारात्मक नजरिया अपनाना चाहती हूं और सभी को सुझाव देती हूं कि नियमित मैमोग्राम जरूर करवाएं। मेरे लिए यह दूसरा चरण है, और मैं इसके लिए तैयार हूं।”

Photo Credit- Instagram

ताहिरा की पोस्ट ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे न सिर्फ एक मजबूत महिला हैं, बल्कि कई लोगों के लिए उम्मीद और हिम्मत की मिसाल भी हैं। ताहिरा के देवर अपारशक्ति खुराना ने उन्हें टाइट हग भेजा और लिखा, “हम जानते हैं, आप जल्दी ठीक होंगी।”

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- ‘दिल से’ में Gajraj Rao की गलती पर भड़के थे डायरेक्टर, Shah Rukh Khan को लेकर एक्टर को दी थी सख्त नसीहत

हौसले से भरी ताहिरा की सोच

ताहिरा ने अपने पोस्ट के कैप्शन में भी गहरी बात कही है। उन्होंने लिखा, “जब जिंदगी नींबू दे, तो नींबू पानी बना लो। और अगर बहुत उदार होकर दोबारा नींबू फेंके, तो उन्हें अपने फेवरेट काला खट्टा में मिलाकर अच्छे इरादों के साथ पी जाओ।” उनकी यह बात सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और फैंस उन्हें “शेरनी” कहकर हौसला दे रहे हैं।

आयुष्मान-ताहिरा का मजबूत रिश्ता

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप का रिश्ता कॉलेज के दिनों से शुरू हुआ था। दोनों ने बहुत कम उम्र में एक-दूसरे को जाना, समझा और फिर शादी की। जब 2018 में ताहिरा को पहली बार ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था, तब भी आयुष्मान हर कदम पर उनके साथ खड़े रहे। इस बार भी उन्होंने ताहिरा की पोस्ट पर लिखा, “तुम मेरी हीरो हो,” जिससे साफ है कि इस मुश्किल वक्त में भी वे उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के बच्चों के लिए Salman Khan का तोहफा, 'Sikandar' की स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखा जबरदस्त जोश