विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OMG 2: 'ओह माय गॉड' ये कैसा गदर मचा रहे हैं अक्षय कुमार, 'तारा सिंह' उर्फ सनी देओल भी पड़ जाएंगे सोच में

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Thu, 17 Aug 2023 03:30 PM (GMT+05:30)

OMG 2 अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड-2 इस महीने ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म फैंस ...और पढ़ें

Omg 2-अक्षय कुमार ने मचाया 'गदर', सनी देओल भी पड़े सोच में/Photo- Instagram
Omg 2-अक्षय कुमार ने मचाया 'गदर', सनी देओल भी पड़े सोच में/Photo- Instagram

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार ने मचाया 'गदर'
  2. अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 पहुंची 100 करोड़ के पार
  3. सनी देओल की 'गदर 2' से टकराई थी अक्षय कुमार की फिल्म

नई दिल्ली, जेएनएन। Akshay Kumar- Sunny Deol: अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड-2' और सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। इन दोनों फिल्मों में से बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल सनी देओल की एक्शन ड्रामा 'गदर 2' आगे चल रही है, जिसने इंडिया में 261 करोड़ और दुनियाभर में 338 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

हालांकि, अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 को प्यार देने से भी फैंस पीछे नहीं हटे और उनकी फिल्म के कांसेप्ट की लोगों ने तारीफ की।

अब हाल ही में अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर ऐसा 'गदर' मचाया है, जिसे देखने के बाद फैंस तो हैरान हैं ही, लेकिन उनकी स्ट्रेटेजी देख सनी देओल उर्फ 'तारा सिंह' भी सोच में पड़ जाएंगे।

सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार ने मचाया 'गदर'

अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'ओह माय गॉड-2' को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर ये फिल्म 'एडल्ट एजुकेशन' के विषय पर बनी है। बॉलीवुड की खिलाड़ी कुमार की सोशल ड्रामा का कनेक्शन 'गदर 2' से भी जुड़ा हुआ है।

अब हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने उनकी फिल्म को प्यार देने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar

उन्होंने गाने में 'गदर 2' का गाना 'उड़ जा काले कावां' लगाया। इतना ही नहीं, अगर अक्षय कुमार के कैप्शन को आप ध्यान से देखें तो उसमें अक्षय कुमार ने 'गदर 2' का जिक्र किया है।

अक्षय कुमार ने अपने कैप्शन में 'गदर 2' का किया जिक्र

फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कैप्शन में लिखा, "हमारी ऑडियंस का धन्यवाद जो फिल्म #ओह माय गदर को इतना प्यार दे रही है। उन्होंने इंडियन सिनेमा के इतिहास में हमें सबसे अच्छा दिन दिया है। गदर 2 और ओह माय गॉड 2 आपके करीबी थिएटर में"।

आपको बता दें कि इससे पहले अपनी फिल्म 'ओह माय गॉड-2' में शिव के दूत बनकर अक्षय कुमार ने सनी देओल की फिल्म का गाना गुनगुनाया था। पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड-2' के कलेक्शन के बारे में बात की जाए, तो इस फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 79 करोड़ और दुनियाभर में 108.8 करोड़ का बिजनेस किया है।