विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramayana: रणबीर कपूर की रामायण को मिल गया 'लक्ष्मण', इस टीवी एक्टर के हाथ लगी फिल्म

Published: Thu, 05 Dec 2024 01:45 PM (GMT+05:30)

नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म से जुड़े ...और पढ़ें

नितेश तिवारी की रामायाण में लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे एक पॉपुलर टवी एक्टर (Image Credit- Instagram, Jagran)
नितेश तिवारी की रामायाण में लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे एक पॉपुलर टवी एक्टर (Image Credit- Instagram, Jagran)

HighLights

  1. नितेश तिवारी की रामायण को मिला 'लक्ष्मण' रोल का एक्टर
  2. रणबीर कपूर के साथ काम करेगा टीवी का पॉपुलर अभिनेता
  3. रणबीर कपूर के साथ काम करने की एक्साइटमेंट की शेयर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म निर्देशक और लेखक नितेश तिवारी अपने काम की बदौलत बॉलीवुड में अलग पहचान कायम कर चुके हैं। इन दिनों उनकी अपकमिंग फिल्म रामायण की खूब चर्चा चल रही है। यह मूवी स्टार कास्ट के कारण लगातार सुर्खियों में हैं। रणबीर कपूर फिल्म में राम का लीड रोल निभाते नजर आएंगे। वहीं, एक्ट्रेस साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। अब लक्ष्मण का रोल निभाने वाले अभिनेता से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है।

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फिल्म के लिए राम और लक्ष्मण के किरदार की कास्टिंग पहले ही कर ली थीं। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में कुछ बड़े स्टार्स अभिनय का कमाल दिखाते नजर आएंगे। इस बीच, फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता का नाम भी फाइनल हो चुका है। एक्टर ने खुद एक लेटेस्ट इंटरव्यू में मूवी में अपने रोल का खुलासा किया है।

रणबीर के साथ नजर आएंगे रवि दुबे

सरगुन मेहता के पति और बेहतरीन एक्टर रवि दुबे अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अभिनेता ओटीटी पर पॉपुलर सीरीज और फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। अब उन्होंने खुद पुष्टि की है कि वह रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। कनेक्ट सिने को दिए इंटरव्यू में रवि दुबे ने अपकमिंग फिल्म रामायण में अपने रोल को लेकर खुलकर बात की है। जिससे फिल्म में लक्ष्मण की भूमिका और स्टोरी से जुड़ा बड़ा हिंट मिल गया है।

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- पतिव्रता होने के बाद भी मंदोदरी को क्यों करना पड़ा दूसरा विवाह, मृत्यु से पहले रावण ने कही थी ये बात

रवि दुबे ने लक्ष्मण के किरदार को लेकर दी अहम जानकारी

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के साथ काम करने को लेकर रवि दुबे एक्साइटेड हैं। उन्होंने अपनी बात रखते हुए इंटरव्यू में कहा, 'मैं रामायण फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहा हूं। इस बात का खुलासा करने की परमिशन मुझे मेकर्स से मिल गई है। मैंने लंबे समय से इस रोल के बारे में बात नहीं की, क्योंकि मैं जल्दबाजी में कोई भी बयान नहीं देना चाहता था।'

Photo Credit- Instagram

रणबीर कपूर का बड़ा भाई मानते हैं रवि

रवि दुबे बताते हैं कि वह रणबीर कपूर को बड़ा भाई मानते हैं। उन्होंने बताया कि रणबीर मेरे बड़े भाई जैसे हैं और मैं पहले उनसे कभी नहीं मिला, लेकिन वह काफी बेहतरीन ढंग से मुलाकात करने वाले अभिनेता हैं। रणबीर कैमरे के सामने खुद को अपने किरदार में फिट करने के लिए पूरी जान लगा देते हैं।

टीवी का हिट धारावाहिक रहा है रामायण

टीवी की दुनिया में रामायाण एक हिट धारावाहिक नाटक रहा है। कोरोना महामारी के दौरान रामानंद सागर की रामायण को दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित किया गया था। दूसरी बार भी दर्शकों ने इसे पहली बार जितना ही प्यार दिया था। साल 2023 में रामायण से प्रेरित आदिपुरुष फिल्म रिलीज हुई। प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म बड़े पर्दे पर विवादों के कारण ज्यादा चर्चा में रही थीं। इसके बाद अब लोगों नितेश तिवारी की रामायण से ज्यादा उम्मीद है, क्योंकि इसमें रणबीर कपूर जैसे कई पॉपुलर सितारे नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- दीवाली पर बॉक्स ऑफिस पर होगा Ranbir Kapoor का कब्जा... सामने आई Ramayana की रिलीज डेट