Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीवाली पर बॉक्स ऑफिस पर होगा Ranbir Kapoor का कब्जा... सामने आई Ramayana की रिलीज डेट

    Updated: Wed, 06 Nov 2024 11:24 AM (IST)

    Ranbir Kapoor Ramayana First Look रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म रामायण में व्यस्त हैं। फिल्म के सेट से कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ महीनों की शूटिंग के बाद मेकर्स ने फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है। अब हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट हो चुकी है। इसका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया।

    Hero Image
    कब रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म रामायण

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मच अवेटेड फिल्म रामायण (Ramayana release date) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इसकी अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस लगातार इसका इंतजार कर रहे थे। अब डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इसका पहला पोस्टर रिवील कर दिया है। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब रिलीज होगी रामायण?

    रणबीर कपूर काफी समय से इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। कई बार सेट से उनकी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। फिल्म में वो भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। वहीं साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी। अब मेकर्स ने रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म दो भाग पार्ट 1 और पार्ट 2 में रिलीज होगी। पहला पार्ट दीवाली 2026 और फिर दूसरा पार्ट दीवाली 2027 को रिलीज होगा।

    यह भी पढ़ें: रामायण' को मिल गया रावण...Ranbir Kapoor की फिल्म में इस साउथ स्टार की एंट्री हुई पक्की

    पोस्टर के जरिए की गई फिल्म की अनाउंसमेंट

    इसके बारे में शेयर करते हुए नमित मल्होत्रा ने कैप्शन लिखा, “एक दशक से ज्यादा समय पहले, मैंने इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश शुरू की जिसने 5000 साल से भी ज्यादा वक्त तक अरबों दिलों पर राज किया है और आज मुझे इसे खूबसूरती से आकार लेते हुए देखकर खुशी हो रही है। हमारी टीमें एक ही उद्देश्य के साथ मेहनत कर रही हैं। हमारी "रामायण" का मकसद सबसे सच्चा,पवित्र और अद्भुत रूप दुनिया भर के लोगों के सामने लाना है जो हमारे इतिहास, हमारी सच्चाई और हमारी संस्कृति को दर्शाता है। हमारे साथ जुड़ें क्योंकि हम अपने महानतम महाकाव्य को गर्व और श्रद्धा के साथ जीवंत करने के अपने सपने को पूरा कर रहे हैं...।

    रामायण में काम करने वाले अन्य कलाकार

    नमित मल्होत्रा को विजुअल स्टोरी टेलर के तौर पर जाना जाता है। प्राइम फोकस स्टूडियोज के विजनरी लीडर के तौर पर, नमित मल्होत्रा ने हॉलीवुड के कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। केजीएफ स्टार यश ने कुछ समय पहले ही ये कंफर्म किया था कि वो फिल्म में रावण की भूमिका निभाने वाले हैं। इसके अलावा यश इसके को-प्रोड्यूसर भी हैं। रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा फिल्म में कैकेयी की भूमिका में लारा दत्ता, हनुमान की भूमिका में सनी देओल और मंथरा की भूमिका में शीबा चड्ढा नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें: Ramayana के सेट से एक और तस्वीर हुई वायरल, पहला शेड्यूल खत्म करने के बाद कुछ इस अंदाज में दिखे Ranbir Kapoor

    comedy show banner
    comedy show banner