विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निकाह की 'हबीबा' याद हैं? Salma Agha की बेटी भी खूबसूरती में नहीं हैं किसी से कम, मां की राह पर बना रहीं करियर

Published: Fri, 15 Aug 2025 07:31 AM (IST)

क्या आपको वो गाना दिल के अरमां आंसुओं में बह गए याद है? 80 के दशक में निकाह मूवी का ...और पढ़ें

'दिल के अरमां' गाने वालीं सलमा आगा की बेटी भी हैं एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- एक्स
'दिल के अरमां' गाने वालीं सलमा आगा की बेटी भी हैं एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. सलमा आगा की बेटी भी हैं सिंगर और एक्ट्रेस
  2. अर्जुन कपूर की मूवी से सलमा की बेटी ने किया था डेब्यू
  3. सलमा आगा की बेटी के हैं मिलियन में फॉलोअर्स

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप 80 और 90 के दशक के सिनेमा लवर्स हैं तो आपने सलमा आगा का नाम जरूर सुना होगा और अगर आपने उनका नाम नहीं सुना है तो आपने उनका वो सुपरहिट इमोशनल सॉन्ग 'दिल के अरमां आंसुओं में बह गए' तो बेशक सुना ही होगा।

80 के दशक में पॉपुलर हुए इस गाने को आवाज देने वाली ये हसीना थीं सलमा आगा (Salma Agha) जिन्होंने अपनी खूबसूरत आवाज और बेमिसाल अदाकारी से लाखों दिलों पर राज किया। खासकर 1982 में रिलीज हुई बीआर चोपड़ा की फिल्म 'निकाह' में उनके गाने और अभिनय को आज भी याद किया जाता है। अब उनकी बेटी फिल्मी दुनिया में नाम कमा रही हैं।

सलमा आगा की बेटी भी हैं सिंगर 

सलमा आगा को भले ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम किए हुए अरसा हो गया है, लेकिन पिछले 12 सालों से उनकी बेटी जारा खान (Zara Khan) अपनी मां की तरह आवाज और अदाकारी दिखा रही हैं। जारा खान को बॉलीवुड में ज़ारा एस खान (Zahrah S Khan) के नाम से जाना जाता है। वो ना सिर्फ एक बेहतरीन गायिका हैं, बल्कि एक उम्दा अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने अपनी मां से मिली संगीत और अभिनय की विरासत को आगे बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड का वो खलनायक जिससे रियल लाइफ में भी लोग करने लगे थे नफरत, सिगरेट से छल्ले बनाते हुए मिली थी पहली फिल्म

View this post on Instagram

A post shared by Zahrah S Khan (@zarakhan)

2013 में किया था एक्टिंग डेब्यू

जारा खान सलमा आगा और उनके दूसरे पति रहमत खान की बेटी हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण लंदन में ही हुआ। जारा ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में आई फिल्म 'औरंगजेब' से की थी जिसमें उन्होंने एक सहायक भूमिका निभाई थी लेकिन उन्हें असली पहचान मिली एक गायिका के तौर पर। इसी फिल्म में उन्होंने एक्टिंग डेब्यू के साथ-साथ सिंगिंग डेब्यू भी किया था जैसे उनकी मां सलमा ने 'निकाह' में किया था। उन्होंने कई हिट गानों को अपनी सुरीली आवाज दी है, जिनमें 'बरबादियां' (औरंगजेब), 'क्या करते थे साजना' (शुभ मंगल ज्यादा सावधान), 'सखियां' (बेल बॉटम) और 'हर फन मौला' (कोई जाने ना) जैसे गाने शामिल हैं।

Photo Credit - Instagram

बॉलीवुड सेलेब्स भी करते हैं फॉलो

संगीत के साथ-साथ जारा अपने अभिनय कौशल को भी लगातार निखार रही हैं। वो 'औरंगजेब' के अलावा 'देसी कट्टे' मूवी में भी नजर आ चुकी हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभी उनके 7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्हें आर माधवन, वरुण धवन और निमरत कौर जैसे सेलिब्रिटीज फॉलो करते हैं। उनकी खूबसूरती का तो कोई जवाब नहीं। उनमें उनकी मां का अक्श दिखता है और वह अपनी मां की तरह बहुत खूबसूरत हैं।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के खलनायक की बेटी खूबसूरती में माशाल्लाह, Bold लुक से लगाती हैं आग, इस फील्ड में छाप रहीं नोट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।