Move to Jagran APP

निक ने प्रियंका के लिए खरीदी इतने करोड़ रिंग, कीमत जानकर चौक जाएंगे आप

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास फिलहाल मुंबई में ही हैं। अभी तक दोनों की तरफ से सगाई को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 05:36 PM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 05:36 PM (IST)
निक ने प्रियंका के लिए खरीदी इतने करोड़ रिंग, कीमत जानकर चौक जाएंगे आप
निक ने प्रियंका के लिए खरीदी इतने करोड़ रिंग, कीमत जानकर चौक जाएंगे आप

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl बॉलीवुड की देसी गर्ल लगातार खबरों में बनी हुई हैं। प्रसिद्ध अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ प्रियंका चोपड़ा एंगेजमेंट और शादी को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। निक जोनास अपने परिजनों के साथ भारत पहुंचे हैं और इसके बाद से तो इन खबरों में और तेजी आ गई है। नई खबर यह आ रही है कि, निक जोनास ने प्रियंका के लिए महंगी डायमंद रिग खरीदी है। 

loksabha election banner

जी हां, निक जोनास ने जो रिंग प्रियंका के लिए ली है उसकी कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे। गुरुवार देर रात निक जोनास अपने मॉम और डैड के साथ भारत पहुंचे तो एक बार फिर प्रियंका और निक को लेकर चर्चा तेज हो रही है। इस बीच निक द्वारा प्रियंका के लिए ली गई रिंग को लेकर खूब चर्चा है। बताया जा रहा है कि, प्रियंका के हाथ में जो रिंग है उसे निक जोनास ने गिफ्ट की है। हॉलीवुड रिपोर्टर ने जेमोजोलिस्ट और डायमंड एक्सपर्ट ग्रैंड मोब्ले से बात कर प्रियंका चोपड़ा की सगाई वाली अंगूठी के बारे में जब पूछा तो ग्रैंड मोब्ले ने कहा कि टिफ्नी के जो हीरे होते हैं, वह नैसर्गिक प्रकृति से खोजे जाते हैंl इसके अलावा वह बहुत ही रेयर होते हैंl प्रियंका चोपड़ा के हाथों की रिंग बहुत ही शानदार है और उन्हें नायब रखते हुए बनाया गया हैl इसके अलावा ग्रैंड मोब्ले ने यह भी कहा कि इस रिंग की कीमत 300000 डॉलर होगी, जिसकी भारतीय रुपए से तुलना करने पर यह कीमत 2.1 करोड रुपए आती हैl 

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने उनकी सगाई की बात को लेकर कुछ भी नहीं कहा है और यह अभी तक साफ नहीं हो सका है कि क्या दोनों ने सगाई कर ली है या नहीं। आपको जागरण डॉट कॉम ने बताया था कि, हाल ही में रवीना टंडन के साथ प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें उनके हाथ में डायमंड रिंग नज़र आई थी। इससे पहले की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जब भारत आए थे तब वे गोवा भी गए थे और वहां पर उन्होंने वेकेशन एंजॉय किया था। इसके बाद प्रियंका फिल्म भारत छोड़ने को लेकर और हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम करने को लेकर लगातार सुर्खियों में रही। 

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा से मिलने मॉम-डैड के साथ इंडिया पहुंचे निक जोनास, देखें तस्वीरें

यह भी पढ़ें: श्रद्धा कम पहनती हैं साड़ी, लेकिन चंदेरी में साड़ी खरीदने से खुदको नहीं रोक पाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.